
दिवाली के बाद वापसी और छठ के लिए चलेंगी 40 स्पेशल ट्रेनें, मिलेगा कंफर्म टिकट
लखनऊ. दिवाली और छठ के लिए रेलवे कुछ अतिरिक्त ट्रेनें चला रही है जो कि यात्रियों को राहत दे सकती है। रेलवे ने बांद्रा, सूरत, छपरा, अहमदाबाद सहित कई ट्रेनों में स्लीपर व एसी क्लास की अतिरिक्त बोगियां तैयार करने का आदेश दिया है। सभी भीड़ वाले स्टेशनों पर अतिरिक्त बोगियों की व्यवस्था के आदेश हैं। साथ ही एक मॉनिटरिंग सेल भी बनाया गया है, जहां हर एक ट्रेन की वेटिंग की निगरानी की जा रही है। क्षमता से अधिक वेटिंग होने पर सेल ही अतिरिक्त बोगियां लगाने की व्यवस्था करेगा ताकि वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल सके।
लगेगी अतिरिक्त बोगी
लखनऊ जंक्शन पाटिलपुत्र और पाटिलपुत्र में 13, 16, 17 और 18 नवंबर को एसी चेयरकार की एक अतिरिक्त बोगी लगेगी। बांद्रा-लखनऊ में 14 से 21 नवंबर तक, लखनऊ-बांद्रा में 15 से 29 नवंबर तक स्लीपर की एक बोगी लगेगी। 16 नवंबर को सूरत से एसी थर्ड की एक व स्लीपर की तीन बोगियां लगेगी। 18 नवंबर को छपरा से तीन डिब्बे, 13 से 30 नवंबर तक अहमदाबाद से और 15 नवंबर से दो दिसंबर तक गोरखपुर से स्लीपर क्लास की दो बोगियां लगेगी। कृषक स्पेशल में 14 से 17 नवंबर तक व लखनऊ से 15 से 18 तक वाराणसी सिटी से स्लीपर की एक अतिरिक्त बोगी लगेगी।
Updated on:
14 Nov 2020, 12:00 PM IST
Published on:
14 Nov 2020, 12:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.