1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कवर स्टोरी ने लखनऊ से की भारत में खुदरा व्यापार की शुरूआत

भारतीय महिलाओं के लिए तैयार की जाती है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Aug 09, 2019

  Future Style Fashion

कवर स्टोरी ने लखनऊ से की भारत में खुदरा व्यापार की शुरूआत

लखनऊः फ्यूचर स्टाइल लैब की फास्ट फैंशन ब्रांड कवर स्टोरी ने लखनऊ के लोकप्रिय सहारा गंज मॉल में अपना पहला स्टोर खोलने के साथ भारत में अपने रिटेल फुटप्रिंट का विस्तार किया । यह भारत में ब्रांड का 30 वां स्टोर होगा। मॉल के भूतल पर स्थित यह स्टोर शहर के बीचों बीच 1000 वर्गमीटर में फैला है। लंदन स्थित मुख्यालय वाली स्टाइल लैब के साथ, कवर स्टोरी नवीनतम डिजाइनों को प्रस्तुत करती है. जो विशेष रूप से भारतीय महिलाओं के लिए तैयार की जाती है।

लखनऊ में लॉन्च के अवसर पर बात करते हुए, मंजुला तिवारी, सीईओ, फ्यूचर स्टाइल लैब ने कहा कि ’’हम अपने पहले स्टोर को लॉन्च करके बहुत खुश है, नवाबों का शहर लखनऊ एक जीवंत फैशन बाजार है और हमारा लक्ष्य भारतीय महिलाओं को आसानी से सस्ती कीमत पर उपलब्ध कराने के साथ सर्वश्रेष्ठ बनाना हैे। यह देश में हमारा 30 वां स्टोर है और लखनऊ हमारे खुदरा फुटप्रिंट का विस्तार करने के लिए एक शानदार बाजार है। नए स्टोर में नवीनतम शरद ऋतु व शीतकालीन 2019 संग्रह दिखाया गया है। संग्रह विशेष रूप से लंदन में रचनात्मक मुख्यालय में बनाया गया है, और इसमें महिलाओं के परिधान, सामान और जूते शामिल हैं। यह संग्रह उन रूझानों से प्रेरित है, जिनमें 70 के दशक का वर्चस्व था, जो बोल्ड स्टाªइप्स और फ्लोरल्स को दर्शाता था। इस संग्रह मे कुछ सबसे यादगार फैशन पलों को एक आधुनिक रुपरेखा के साथ प्रदर्शित किया गया हे।

संग्रह की प्रमुख शैलियों में फ्लेयर्ड ट्राउजर और चिक डेनिम कपड़े ,बोहेमियन धारीदार जम्पसूट्स और फ्लोरल प्रिंट ड्रेस और टॉप शामिल है रंग पैलेट मे ब्लूज, रस्ट और आइवरी शामिल है और 70 के दशक में नॉस्टेल्जिया में एक अलंकृत पुष्प पैस्ले-एस्क प्रिंट रिंग है। हिप्पी ग्लैम से लेकर चिक बोहेमियन शैलियों तक यह ए/डब्ल्यू संग्रह कवर स्टोरी की नवीनतम पेशकश में रेट्रो और उच्च फैशन लुक के मिश्रण के साथ एक अलग बयान देता है।

Story Loader