13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

G20 Summit 2023: राष्ट्रपति के डिनर में शामिल होंगे सीएम योगी, जानें कौन होगा शामिल और कौन नहीं?

G- 20 Summit 2023: सीएम योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली दौरे पर हैं। सीएम योगी आज G-20 नेताओं के लिए राष्ट्रपति के डिनर में शामिल होंगे।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Sep 09, 2023

G20 Summit 2023 CM Yogi will attend the President's dinner

सीएम योगी आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित G-20 डिनर कार्यक्रम में शामिल होंगे।

G- 20 Summit 2023: जी-20 सम्मेलन के तहत विश्व नेताओं के स्वागत में आज 9 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रात्रिभोज का आयोजन किया है। इस डिनर के लिए विदेशी मेहमानों के अलावा भारत के कई राजनेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को न्योता दिया गया है।

शनिवार को राष्ट्रपति की ओर से प्रगति मैदान में दिए जा रहे डिनर में 16 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीएम योगी आज दिल्ली जाएंगे और शाम को डिनर में शामिल होंगे।

मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा को न्योता
दो पूर्व प्रधानमंत्रियों डॉक्टर मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा को भी इस विशेष आयोजन के लिए निमंत्रण भेजा गया। हालांकि, देवगौड़ा ने अपनी सेहत का हवाला देते हुए आयोजन में शामिल होने में असमर्थता जताई है। वहीं, मनमोहन सिंह के आने को लेकर खुद उनकी या कांग्रेस की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: विपक्ष वाले जब हारते हैं तो EVM का दोष देते हैं लेकिन… घोसी में सपा की बढ़त पर बोले ओपी राजभर
डिनर में होंगे शामिल केजरीवाल
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, झारखंड के हेमंत सोरेन और पंजाब के सीएम भगवंत मान सिंह डिनर में शामिल होंगे। हालांकि, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने प्रेसिडेंट डिनर में शामिल होने की बात कही है। उधर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी अपने परिवार के साथ स्कॉटलैंड की यात्रा पर हैं। वे 12 सितंबर को भारत लौटेंगे। मतलब वो भी नहीं आएंगे। वहीं, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को निमंत्रण नहीं मिला है।

डिनर का आयोजन कहां पर होगा?
जी20 सम्मेलन के उपलक्ष्य में दिए जा रहे इस खास डिनर का आयोजन प्रगति मैदान में नए बने भारत मंडपम में किया जाएगा। जी20 सम्मेलन के विशेष सचिव मुक्तक परदेशी ने बताया कि डिनर के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।

समिट में शामिल होंगे ये नेता
जापान के प्रधानमंत्री फिमियो किशिदो, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुन-येओ, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज, यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन मौजूद रहेंगे। वहीं, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद वहां के उपराष्ट्रपति और विदेश मंत्री समिट में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: घोसी में सपा की बढ़त पर अखिलेश यादव को जयंत ने दी बधाई, बोले- INDIA का हौसला बढ़ाने के लिए धन्यवाद