1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ganga Dussehra: गंगा दशहरा पर UP के अलग-अलग जगहों पर नदी में स्नान के दौरान डूबकर 29 की मौत, 11 लोग लापता

Ganga Dussehra: उत्तर प्रदेश में गंगा दशहरा पर अलग-अलग जगहों पर नदियों में डूबकर 29 लोगों की मौत हो गई। ये लोग गंगा में स्नान करने के लिए गए थे। 11 लोग लापता हैं, उनका कोई सुराग नहीं मिला। इस दौरान डूब रहे कई लोगों को बचा लिया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Upendra Singh

May 31, 2023

ganga_dushara.jpg

फर्रुखाबाद में तीन लोग डूबकर मरे
फर्रुखाबाद दो लोगों की पांचालघाट और एक की ढाई घाट में डूब गए। कन्नौज में गंगा नहाने गए तीन युवक डूब गए। इटावा में यमुना में नहाते समय 6 युवक डूबे। गोताखोरों ने 4 लोगों को बचा लिया। दो बच्चे लापता हो गए। चित्रकूट में मंदाकिनी में नहाते हुए रामघाट, भरतघाट के बीच बांदा के बिसंडा का युवक डूब गया। फतेहपुर में गंगा के नौबस्ता घाट में एक युवक की डूबकर जान चली गई।

गोताखोरों ने 14 लोगों को बचा लिया
सुलतानपुर में नदी में डूबकर 45 साल के प्रौढ़ और 8 साल के बच्चे ने दम तोड़ दिया। बरेली मंडल में गंगा, रामगंगा में स्नान 24 लोग डूबे। इनमें गोताखोरों ने 14 को बचा लिया, लेकिन 6 लोगों की मौत हो गई। चार लोग लापता हैं। इनमें बरेली जिले के पांच लोग शामिल हैं और एक व्यक्ति बदायूं जिले का है, दो अन्य लापता हैं।

पीलीभीत के चार युवक शारदा नदी में डूबे
पीलीभीत के चार युवक मैलानी में शारदा नदी में डूबे, जिसमें दो बचा लिए गए, दो की तलाश जारी है। मेरठ मंडल में तीन और आगरा मंडल में चार लोगों की डूबने से मौत हो गई है। सिद्धार्थनगर में राप्ती, कूड़ा नदी में डूबकर छह लोगों की मौत हुई। उस्का क्षेत्र में नदी में नहाने गए चार किशोरों की जान चली गई। इसके अलावा बांसी कोतवाली क्षेत्र में किशोर-किशोरी की डूबकर जान गई।

दो भाइयों सहित पांच शव बरामद
स्नान के दौरान सहारनपुर, हापुड़, बुलंदशहर में हादसे ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले के दौरान मंगलवार को अलग-अलग जगह स्नान करते समय दो सगे भाइयों सहित दस लोग डूब गए, जिनमें से दो भाइयों समेत पांच के शव बरामद कर लिए गए हैं और अन्य की तलाश जारी है।