लखनऊ. मुंबई बम धमाकों के गुनाहगार कुख्यात अंडरवल्र्ड डॉन दाउद इब्राहिम के दाहिनी हाथ और शार्प शूटर अबू सलेम नई आशिकी को लेकर चर्चा में है। उम्रकैद की सजा काट रहे अबू सलेम ने खुद से 20 साल छोटी लडक़ी से निकाह करने की इच्छा जताई है। Abu Salem के वकील ने निकाह के लिए अस्थाई जमानत या पैरोल देने की गुजारिश करते हुए मुंबई हाईकोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। इसी दरम्यान मालूम हुआ है कि अबू सलेम की नई प्रेम कहानी एक सफर के दौरान शुरू हुई थी। 22 घंटे का यह सफर था मुंबई से लखनऊ का, पुलिस के सख्त पहरे में लखनऊ में एक मामले की पेशी में लाते वक्त अबू सलेम के सामने वाली सीट पर बैठी २३ साल की लडक़ी से आंख क्या लड़ी, जिंदगी साथ गुजारने का फैसला सफर गुजरने से पहले तय कर लिया।