18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिख गुरुओं की पुस्तक का हुआ विमोचन

यह जानकारी अवध क्षेत्र के सह मीडिया प्रभारी सतवीर सिंह राजू ने दी।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Jul 06, 2020

सिख गुरुओं की पुस्तक का हुआ विमोचन

सिख गुरुओं की पुस्तक का हुआ विमोचन

लखनऊ ,सिख गुरुओं पर आधारित किताब दस गुरु दर्शन का विमोचन भाजपा उत्तर प्रदेश के संगठन General Minister Sunil Bansal ने किया। उ प्र पंजाबी अकादमी के उपाध्यक्ष स. इकबाल सिंह के प्रयासों के फलस्वरूप दस गुरु दर्शन पुस्तक का विमोचन प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल द्वारा किया गया।इस मौक़े पर अवध छेत्र के अध्यक्ष एवं कैंट क्षेत्र के विधायक सुरेश चन्द्र तिवारी भी उपस्थित रहे। यह जानकारी अवध क्षेत्र के सह मीडिया प्रभारी सतवीर सिंह राजू ने दी।

सरदार दविन्दर पाल सिंह द्वारा लिखित पुस्तक में सिख गुरुओं के बारे में उनके जीवन और कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला गया है। इस पुस्तक में सभी दस गुरुओं और गुरुग्रंथ साहिब के बारे में अति महत्वपूर्ण जानकारियाँ क्रमबद्ध रूप से प्रकाशित की गई हैं। राजू ने बताया की इसके उपरांत सरदार गुरुविंदर सिंह ने पगड़ियों द्वारा निर्मित मास्क का भी वितरण किया।

इस अवसर पर उo प्रo पंजाबी अकादमी के सदस्य गुरविन्दर सिंह, सरदार मंजीत सिंह (राष्ट्रीय सिख संगत के राष्ट्रीय सचिव ),सरदार सतवीर सिंह राजू( क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी)सरदार निर्मल सिंह(कार्यवाहक अध्यक्ष गुरुद्वारा आलमबाग)सरदार रविंदर पाल सिंह(सदस्य क्षेत्रीय आई0टी0 विभाग ) भी उपस्थित थे।