पकड़े जाने पर लड़कियां बोलीं CM अखिलेश को देती हूं गुलदस्ता, BSP-BJP के इशारे पर करते हो काम
पुलिसकर्मियों से भिड़ंत होते देख जब मीडिया कर्मियों ने फोटो खींचने शुरू किये तो लड़कियों के तुरन्त तेवर बदल गए। ट्रैफिक पुलिस सीओ ट्रैफिक अवनीश कुमार मिश्रा व तनु उपाध्याय के निर्देशन में देर शाम हजरतगंज चौराहे पर चेकिंग अभियान चला रही थी।
लखनऊ. तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई हमें रोकने की? तुम मेरा चालान काटोगे? तुम्हारा दिमाग तो नहीं फिर गया? तुम लोग भाजपा और बसपा के इशारे पर काम करते हो? मैं मुख्यमंत्री अखिलेश को गुलदस्ते देती हूं उनसे शिकायत करके तुम्हें सबक सिखाती हूं। यह कोई फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं बल्कि हजरतगंज चौराहे पर ट्रैफिक नियमों का उलंघन करने के दौरान पकड़े जाने पर खुद को सपा नेत्री बताने वाली मनीषा शाह ने ट्रैफिक पुलिस से कहीं। इसके अलावा एक लेडी डॉक्टर होमगार्ड पर कार चढ़ाने का भी प्रयास किया। पुलिसकर्मियों से भिड़ंत होते देख जब मीडिया कर्मियों ने फोटो खींचने शुरू किये तो लड़कियों के तुरन्त तेवर बदल गए। ट्रैफिक पुलिस सीओ ट्रैफिक अवनीश कुमार मिश्रा व तनु उपाध्याय के निर्देशन में देर शाम हजरतगंज चौराहे पर चेकिंग अभियान चला रही थी। ट्रैफिक नियम तोड़ने वाली महिलाओं पर खास नजर थी। बगैर हेलमेट स्कूटी चला रही लड़कियों को रोका गया तो वह भड़क उठीं। पुलिस ने ऐसी सभी महिलाओं को चालान भरने के बाद ही जाने दिया। बड़बड़ाते हुए स्कूटी स्टार्ट कर धमकी देकर चली गई युवती नोकझोंक के बाद टीएसआई को सौ रुपये समन शुल्क देने के साथ युवती ने बड़बड़ाते हुए स्कूटी स्टार्ट की और सीएम से शिकायत की धमकी देकर चली गई। वहीं हजरतगंज से राजभवन जा रही कार की ड्राइविंग सीट पर बैठी महिला ने चेकिंग होते देख रफ्तार बढ़ाई। कार रोकने का इशारा कर रहे होमगार्ड की तरफ स्टीयरिंग मोड़ दी। होमगार्ड की चीख सुनकर पुलिसकर्मी दौड़े। इस बीच होमगार्ड कार के साथ घिसटते हुए चौराहे के दूसरे छोर तक पहुंच गया था। सीओ तनु भारद्वाज ने कराया गलती का अहसास घेराबंदी होने पर महिला ने ब्रेक लगाया। बगल की सीट से उतरे बुजुर्ग ने अपना परिचर रिटायर्ड आईएएस केके भारद्वाज के रूप में देते हुए पुलिस कर्मियों को अर्दब में लेने की कोशिश की। उनकी पत्नी डॉ. नम्रता भारद्वाज ने भी नोकझोंक शुरू कर दी। सीओ तनु भारद्वाज ने उन्हें गलती का अहसास कराया। महिला अधिकारी के कड़क तेवर पर चालान कटाया और शमन शुल्क अदा करके चली गईं। फर्राटा भरते पकड़े गए 15 नाबालिग युवतियों के पास रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट था न ड्राइविंग लाइसेंस, बगैर नंबर की स्कूटी का कलर भी बदला गया था। टीएसआई ने सौ रुपये का चालान काटकर उन्हें चलता किया। बगैर नंबर की स्कूटी पर फर्राटा भर रही दो युवतियों की पुलिस कर्मियों से तीखी झड़प हुई। खुद को ट्रैफिक व्यवस्था में मददगार एनजीओ से जुड़ी बता रही युवतियों ने अपनी बॉस को कॉल करके दरोगा की बात कराई। दो घंटे चली चेकिंग के दौरान 15 नाबालिग भी बाइक से फर्राटा भरते पकड़े गए। इसमें ज्यादातर पावर बाइक पर सवार थे। पकड़े जाने पर अलग-अलग बहाने लगे। हालांकि 10 को चालान और 5 को हिदायत देकर जाने दिया गया। हटाये गए अवैध रूप से लगी लाल-नीली बत्ती और हूटर हटाए ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को हजरतगंज में अभियान चलाकर गाड़ियों पर अवैध रूप से लगी लाल-नीली बत्ती और हूटर हटाए। इस दौरान कई लग्जरी गाड़ी सवारों ने रोके जाने पर अर्दब में लेना चाहा। हालांकि सीओ तनु उपाध्याय की मौजूदगी में किसी को बख्शा नहीं गया। गंज चौराहे पर शाम पांच बजे शुरू हुए अभियान के दौरान 9 गाड़ियों से अवैध नीली बत्ती और 17 से हूटर उतारने के साथ ही 5 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।