26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश को बताया भारत का ग्रोथ इंजन

राष्ट्रपति ने कहा कि यूपी को उत्तम निवेश प्रदेश के रूप में ख्याति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यूपी सशक्त होगा तो देश भी अति शक्तिशाली होगा।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Feb 12, 2023

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 35.50 लाख करोड़ निवेश

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 35.50 लाख करोड़ निवेश

उत्तर प्रदेश में तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का रविवार को समापन हो गया। निवेशक सम्मेलन के आखिरी दिन के कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल हुईं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों के चलते आज दुनिया के तमाम देशों के लोग उत्तर प्रदेश में निवेश के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि यूपी भारत के ग्रोथ इंजन की भूमिका निभाने में सक्षम भी है और तैयार भी है।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए तैयार हुआ खूबसूरत अंगवस्त्र, जानिए इसकी खासियत


ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 35.50 लाख करोड़ का मिला निवेश

राजधानी में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में कुल 35.50 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, जिसमें सर्वाधिक नवीन ऊर्जा के क्षेत्र में हुए हैं। निवेश प्रस्ताव में नवीन ऊर्जा प्रथम स्थान पर निवेश पाने वाला क्षेत्र बन कर उभरा है। नई ऊर्जा के क्षेत्र में करीब 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जोकि वर्तमान में करीब कुल निवेश का एक तिहाई है।

यह भी पढ़ें: 13 नए राज्यपालों की नियुक्ति, UP से हैं ये 5 राज्यपाल

नगर विकास व ऊर्जा मंत्री ने पेश किए आंकड़े

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा के विभागों का कुल 9.75 लाख करोड़ रुपये यानी लगभग दस लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ है।

यह भी पढ़ें: यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं का हो रहा विस्तार: ब्रजेश पाठक

आँकड़े पर एक नज़र

------------------

नवीन ऊर्जा - रुपये 6. 33 लाख करोड़

ऊर्जा। - रुपये 1.34 लाख करोड़

नगर विकास - रुपये 2.08 लाख करोड़

कुल -- रूपये 9.75 लाख करोड़

यह भी पढ़ें: Global Investors Summit 2023: मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने शायराना अंदाज में किया प्रधानमंत्री का स्वागत

राष्ट्रपति ने अपने उद्बोधन में किया नवीन ऊर्जा में आये निवेश का जिक्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाये रखने के लिए राज्य सरकार के माध्यम से एक प्रयास किया जा रहा है। रिन्यूएबल एनर्जी के विकास से उत्तर प्रदेश में सस्टेनेबल डेवलपमेंट के दिशा में प्रगति हो रही है। उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर को विकसित किया जा रहा है। नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन के तहत एनर्जी ट्रांजीशन की दिशा में भी प्रयास किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के ऐसे सभी प्रयास देश के नए लक्ष्य को प्राप्त करने में सहयोगी सिद्ध होंगे।