
UP global investors summit 2023 के उद्घाटन कार्यक्रम में औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने PM नरेंद्र मोदी का स्वागत शायराना अंदाज में किया। उन्होंने कहा...
"मोदी जी की रूह में जज्बा है जब ईमान का,
क्यों न फिर डंका बाजे दुनिया में हिन्दुस्तान का".
मंत्री नंदी ने कहा, "प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की वैश्विक सोच के कारण ही प्रदेश में भव्य UP Investors Summit हो रहा है। इसमें यूनाइटेड किंगडम, जापान, ऑस्ट्रेलिया, इटली सहित 10 देशों के सम्मानित प्रतिनिधि पार्टनर कंट्री के रूप में उपस्थित हैं। सही दिशा वाली डबल इंजन की सरकार के कारण हम सब आज इस विराट आयोजन के साक्षी बन रहें है।
यूपी को कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात मिली है : नंदी
मंत्री नन्दी ने कहा कि एक ओर अयोध्या, काशी, मथुरा की दिव्यता प्रयाग का महाकुंभ दुनियाभर में सनातन धर्म के मानने वालों को गदगद कर रहा है। तो वहीं दूसरी ओर डिफेंस कॉरिडोर, डाटा सेंटर जेवर एयरपोर्ट, लॉजिस्टिक पार्क फार्मा पार्क, फिल्म सिटी जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं से इंडस्ट्री, इन्फ्रास्ट्रक्चर और इकोनॉमी को भी लगातार नई ऊँचाई मिल रही है।
यूपी वन ट्रिलियन डाॅलर इकोनामी बनाने की राह पर : नन्द गोपाल
मुख्यमंत्री के सही नेतृत्व में उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डाॅलर इकोनॉमी बनने के महामार्ग पर ठोस कदमों के साथ आगे बढ़ रहा है। मंत्री नन्दी ने कहा कि निवेशक का संकल्प से सिद्धि और सिद्धि से समृद्धि की यात्रा में सहभागी बनने के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
सभी का दिल से आभार किया व्यक्त : औद्योगिक विकास मंत्री
आखिरी में भी उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए दो लाईने कही ' "मोदी जी के पास है जागीर जब ईमान की
मुस्कुराये फिर न क्यों तस्वीर हिन्दुस्तान की"
Updated on:
11 Feb 2023, 11:06 AM IST
Published on:
11 Feb 2023, 9:39 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.