3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन्वेस्टर समिट: कोलकाता से यूपी को मिला 700 करोड़ का निवेश, मथुरा में मीटिंग आज

कोलकाता में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से 7000 करोड़ का निवेश यूपी में आएगा, इसके लिए एमओयू साइन किए गए हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Priyanka Dagar

Jan 18, 2023

yogi.jpg

कोलकाता के द ओबराय ग्रैंड होटल में मंगलवार को यूपी इन्वेस्टर समिट का कार्य्रकम हुआ। इस कार्यक्रम से यूपी को 7000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव मिला है। आज मथुरा में समिट हो रही है। मथुरा के कार्यक्रम से 18000 करोड़ निवेश का लक्ष्य रखा गया है। मथुरा समिट में बीजेपी सांसद हेमा मालिनी और यूपी के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण भी पहुंचे हैं।

कोलकाता के 14 एमयू पर किए गए हस्ताक्षर
कोलकाता में हुए ग्लोबल समिट में कई बिजनेसमैन ने हिस्सा लिया। इस दौरान उद्योगपतियों ने 7000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव के लिए 14 एमओयू यानी मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर साइन किए किए। रोड शो इवेंट के दौरान यूपी के कई मंत्री औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी', श्रम व सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मौजूद रहे।

औद्योगिक विकास मंत्री ने उद्योगपतियों को दिया यूपी में निवेश का न्योता
कार्यक्रम में औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी' ने योगी सरकार की निवेश फ्रेंडली नीतियों के बारे में बताते हुए उद्योगपतियों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया है। वहीं मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि यूपी की नीति और माहौल सबसे बढ़िया है, इसलिए हम आप सभी को बड़े बाजार में आमंत्रित कर रहे हैं।

बड़े पैमाने पर मिलेगा रोजगार
सरकार का कहना है कि पश्चिम बंगाल की कंपनियों से हुए निवेश समझौतों से प्रदेश में करीब 114 हजार से ज्यादा नए रोजगार के अवसर मिलेंगे। इन कंपनियों से हुए करार में इसे भी स्पष्ट तरीके से लिखा गया है।

यह भी पढ़ें: जेल में 2 कैदियों ने कर दिया बड़ा खेल, एक की जमानत पर दूसरा छूटकर चला गया

यूपी में ये कंपनियां करेगी निवेश, मिलेगा इतने लोगों को रोजगार
1.हल्दीराम भुजिया का ग्रुप 1500 युवाओं को रोजगार देगा। साथ में
2.अनमोल फीड्स 200 लोगों को नौकरी देगी।
3.ग्रीनटेक एनवायरनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के निवेश से 5000 युवाओं को रोजगार मिलेगा।
4.एलेनबेरी (मेडिकल गैस) 200 लोगों को नौकरी मिलेगी।
5.श्याम मेटालिक्स 720 युवाओं को रोजगार मिलेगा।
6.ईस्टर्न इक्यूपमेंट ईएनटी ने 50 युवाओं को रोजगार मिलेगा।
7.लक्स इंडस्ट्री लिमिटेड ने 500 युवाओं को रोजगार मिलेगा।
8.कैप्टन स्टील ने 1800 युवाओं को रोजगार मिलेगा।
9.एसकेएम ग्रुप ने 1700 युवाओं को रोजगार मिलेगा।
10एसआरएमबी ने 750 युवाओं को रोजगार मिलेगा।
11.इनफिनिटी इंफोटेक पार्क 500 से भी लोगों को नौकरी मिलेगी।
12.बाला जी वेफर्स 1500 लोगों को मौका देगा।
13.मेघदूतम ट्रेवल्स ने 5000 युवाओं को रोजगार से जोड़ेगा।
14.टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट्स 300 लोगों को रोजगार का मौका देगी।

यूपी सरकार निवेशकों को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग राज्यों की राजधानियों और चुनिंदा शहरों में रोड शो करवा ही रही है। प्रदेश के जिला मुख्यालयों में भी निवेशकों को आकर्षित करने का अभियान चलाया जा रहा है।

Story Loader