
Gold Price: भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 12 दिसंबर 2023 को सोने की कीमतों में गिरावट और चांदी के रेट में उछाल देखा गया है। सोना 61,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है, जबकि चांदी का भाव 71,000 रुपये प्रति किलो से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 61,354 रुपये है, जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (सिल्वर) की कीमत 71,642 रुपये है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, सोमवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 61,452 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज (मंगलवार) सुबह सस्ता होकर 61,354 रुपये पर आ गया है। इसी तरह, शुद्धता के आधार पर सोना सस्ता हो रहा है और चांदी महंगी हो रही है।
आज 22 कैरेट गोल्ड के रेट
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 61,108 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम है, 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 46,016 रुपये प्रति 10 ग्राम है, और 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने की कीमत 35,892 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने के दाम
यूपी की राजधानी लखनऊ में आज 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 57,050 रुपये है। वहीं, 24 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 62,500 है। गाजियाबाद में 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम- 57,050 और 24 कैरेट सोने का दाम प्रति 10 ग्राम 62,280 है। वहीं, नोएडा में सोने के भाव 57,050 (22 कैरट) और 62,280 (24 कैरट) है। उधर, आगरा में सोने के भाव 57,050 (22 कैरट) और 62,280 (24 कैरट) है।
लखनऊ में 1 किलो चांदी का भाव
बात करें चांदी के रेट की तो लखनऊ में आज बदलाव हुआ है। आज एक किलो चांदी का रेट 75,800 है। वहीं, ये दाम कल 76,000 रुपये प्रति किलो था।
Updated on:
12 Dec 2023 05:23 pm
Published on:
12 Dec 2023 05:14 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
