Gold Price: लखनऊ सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। 24 कैरेट गोल्ड का भाव 93,300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जो अब तक का उच्चतम स्तर है। 22 कैरेट सोना 90,100 रुपये और 18 कैरेट 81,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं, चांदी के दाम भी तेजी से बढ़कर 1,03,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं।