12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस राशि के लोग धनतेरस पर न खरीदें सोना, नहीं तो हो सकता है नुकसान

जानें- ज्योतिष के मुताबिक, धनतेरस पर किस राशि के लोगों को सोने की खरीदारी करनी चाहिए और किस राशि के लोगों को नहीं...

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Nov 01, 2018

Dhanteras 2018

धनतेरस

लखनऊ. धनतेरस पर सोने की खूब खरीदारी होती है। अमीर-गरीब सभी अपनी हैसियत के अनुसार सोने के गहने की जमकर खरीदारी करते हैं। सोना समृद्धि का प्रतीक है। यह धरती पर पाई जाने वाली मूल्यवान वस्तुओं में से एक है। सोना ऊर्जा और गर्मी दोनों पैदा करता है। सोने का सम्बंध वृहस्पति ग्रह से होता है। भले ही इसमें तमाम गुण छिपे हैं, लेकिन ज्योतिषियों की मानें तो सोना हर किसी के लिए शुभ नहीं होता है। वह विशेष राशि के लोगों इस धनतेरस 2018 सोने की खरीदारी करने की सलाह देते हैं। बता दें कि इस बार धनतेरस 5 नवंबर को है। इस दिन धन की देवी लक्ष्मी और कुबेर की पूजा होती है।

लखनऊ के चौक निवासी ज्योतिष के जानकार पंडित नीरज व्यास कहते हैं कि सोना सिर्फ खूबसूरत और आकर्षक दिखने के लिये पहने जाने का विषय नहीं है। इस शरीर पर धारण करने से पहले इसके शुभ-अशुभ प्रभावों के बारे में जानकारी अवश्य कर लेनी चाहिए। हर राशि के लोगों पर सोना अलग-अलग तरह का प्रभाव डालता है। तो आइए जानते हैं इस धनतेरस पर किस राशि के लोगों को सोने की खरीदारी करने से बचना श्रेयष्कर होगा और किसके लिए फायदेमंद।

इस राशि के लोग न करें सोने की खरीदारी
ज्योतिषाचार्य नीरज व्यास की मानें तो तुला और मकर राशि के लोगों के लिए सोना पहनना कतई शुभ नहीं होता है। इसलिए इस राशि के लोग धनतेरस 2018 पर सोने की खरीदारी से परहेज करें। नीरज इस राशि के लोगों को धनतेरस पर सोने की बजाय अन्य धातु के बनी चीजों को खरीदनों की सलाह देते हैं।

इस राशि के लोगों पर प्रभाव मध्यम
ज्योतिषाचार्य नीरज बताते हैं कि वृश्चिक और मीन राशि को लोगों पर सोने के पहनने या न पहनने का कोई बहुत बड़ा असर नहीं पड़ता है। मतलब इस राशि के लोगों पर सोने का मध्यम प्रभाव पड़ता है। इनके लिए सोना न बहुत ही ज्यादा शुभ होता है और न ही अशुभ। इस राशि के लोग चाहें तो थोड़ा-बहुत सोना खरीद सकते हैं, इससे उनकी सेहत पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

खूब सोने की शॉपिंग करें इस राशि के लोग
ज्योतिषाचार्य नीरज व्यास के मुताबिक, मेष, कर्क, सिंह और धनु राशि वालों के लिए सोना खरीदना और उसे पहनना उत्तम माना गया है। धनतेरस पर अगर इस राशि के लोग सोना खरीदते हैं तो सोना उनके लिये बेहद शुभ फल देता है। अत: इन राशि के लोगों को अपने बजट के अनुसार धनतेरस पर जमकर सोने की शॉपिंग करनी चाहिये।

कहां रखें सोना
- सोने के साथ नकली या लोहे के आभूषण न रखें
- सोने को घर के ईशान (पूर्वोत्तर) या फिर नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) कोण में ही रखें
- सोने को लाल रंग के कागज में ही लपेटकर रखें
- सोने को सिरहाने नहीं रखना चाहिये
- सोने के चम्मच आदि से मांस-मदिरा का सेवन न करें
- कमर में सोना नहीं पहनें
- महिलाएं सोने की पायल व सोने बिछिया न पहनें


NOTE :- इस खबर में दी गई जानकारी पूरी तरह सत्य और सटीक है, इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा, ऐसा हम दावा नहीं करते हैं। आप तक यह जानकारी ज्योतिष के जानकारों की जानकारी के आधार पर दी गई है।