
Gold Silver Price Today: उत्तर प्रदेश में आज सोने-चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। शादी के सीजन में गहनों का सस्ता हो जाना किसी उपहार से कम नहीं है। ऐसे में अगर आप भी सोना-चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यह एक अच्छा मौका है। आज 14 दिसंबर को लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी का रेट गिर गया है। आइए जानते हैं कि यूपी के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट क्या हैं…
आज यानी 14 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के सराफा बाजार में चांदी की कीमत में 100 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। 13 दिसंबर को चांदी की कीमत 93,500 रुपए थी, जबकि 12 दिसंबर को यह कीमत 96,500 रुपए थी।
अगर आप घर बैठे 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड के रेट जानना चाहते हैं तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल दें। कुछ ही देर में SMS के जरिए आपको नए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा आप www.ibja.co या ibjarates.com पर भी लेटेस्ट रेट देख सकते हैं।
Updated on:
14 Dec 2024 08:44 am
Published on:
14 Dec 2024 08:43 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
