24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / बुंदेलखंड में अदरक की खेती करने वालों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने की बड़ी कवायद 

बुंदेलखंड में अदरक की खेती करने वालों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने की बड़ी कवायद 

Bundelkhand: बुंदेलखंड में कृषि और बागवानी को प्रोत्साहित कर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार यहां के किसानों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की कवायद कर रही है। योगी सरकार और नाबार्ड के संयुक्त प्रयासों से झांसी के एफपीओ को कठिया गेंहू का जीआई टैग हासिल हुआ है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 1 Nov 2024, 5:14 PM IST

Bundelkhand

Bundelkhand

Bundelkhand: झांसी जिले के ही एक एफपीओ के माध्यम से अदरक को जीआई टैग दिलाने के लिए आवेदन दाखिल किया गया है। उम्मीद है कि आने वाले कुछ समय में जीआई टैग मिल जाने के बाद यहां के अदरक उत्पादकों को बेहतर बाजार और मूल्य मिलने के साथ ही अदरक के उत्पादन में भी बढ़ोतरी होगी।

क्या होता है जीआई टैग ?

जीआई टैग यानी जियोग्राफिकल इंडिकेशन टैग किसी क्षेत्र विशेष के खास उत्पादन या उपज को मान्यता प्रदान करता है। झांसी के एफपीओ के माध्यम से नाबार्ड और उद्यान विभाग ने प्रस्ताव तैयार कराकर आवेदन दाखिल कराया है। जीआई टैग का प्रस्ताव विशेषज्ञ की मदद से तैयार किया गया है।

अदरक को मिलेगी पहचान

आवेदन का परीक्षण होने के बाद इसे जीआई टैग मिल जाएगा और कठिया गेहूं की तरह अदरक की पहचान भी बुंदेलखंड क्षेत्र की एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी। उत्पादन की गुणवत्ता के मानकीकरण के कारण यहां के उत्पाद को बेहतर मूल्य हासिल होगा और इसकी डिमांड बढ़ जाएगी। नाबार्ड और उद्यान विभाग मिलकर इस काम में मदद प्रदान कर रहा है। जीआई का प्रस्ताव तैयार करने के लिए विशेषज्ञ की मदद ली गई है। अदरक को जीआई टैगिंग दिलाने के लिए आवेदन दाखिल कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में हुआ गोवर्धन पूजा का आयोजन, 151 किलो गोबर से बने गिरिराज जी

बढ़ेगी अदरक की खेती 

बरुआसागर और आसपास के क्षेत्रों में काफी संख्या में किसान अदरक की खेती करते रहे हैं। इनकी संख्या को बढ़ाने पर भी सरकार का जोर है। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक भूपेश पाल ने बताया कि झांसी के एक एफपीओ के माध्यम से अदरक के जीआई टैग के लिए आवेदन किया गया है।