
बेरोजगार युवाओं के लिए प्रदेश सरकार ने शुरू की गोपालक योजना, दिए जाएंगे कुल 9 लाख रुपये, बैंक से आसानी से मिलेगा लोन
लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं के लिए गोपालक योजना (Gopalak Yoajan) लेकर आई है। योजना के तहत राज्य सरकार बेरोजगार युवाओं को डेयरी फार्म के द्वारा रोजगार से जोड़ने का प्रयास कर रही है। गोपालक योजना का लाभ लेने वाले लोगो को बैंकों द्वारा आसानी से लोन मिल जाएगा। हालांकि, इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए कुछ शर्तें हैं, जिनका पालन करने पर ही इसके लिए आवेदन किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश गोपालक योजना का लाभ उन्हीं को मिलेगा जो बेरोजगार हों। साथ ही गाय या भैंस पालने वाले पशुपालक के पास कम से कम पांच पशु होने चाहिए। योजना में अपनी मर्जी के पशु (गाय या भैंस) पालने का ऑप्शन खुला है। योजना में कुल 9 लाख रुपए दिए जाएंगे।
एक लाख से कम आय वालों को मिलेगा लाभ
गोपालक योजना में पशुपालक को 10 पशुओं के हिसाब से डेढ़ लाख की लागत से पशुशाला खुद बनानी होगी। गोपालक योजना में बैंक लोन तभी देगा अगर आप कम से कम पांच पशु रखेंगे। इससे कम पशु होने पर बैंक ऋण नहीं देगा। गोपालक योजना में अगर पशुपालक केवल पांच पशु ही पालन चाहते हैं, तो उनको दूसरी किस्त नहीं मिलेगी।
योजना के लिए अन्य शर्तें
योजना के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति उत्तर प्रदेश का ही रहने वाला होना चाहिए। गोपालक योजना में हिस्सा लेने के लिए सालाना व्यक्ति की आय एक लाख से ऊपर नहीं होनी चाहिए। गोपालक योजना के तहत पशु ,पशु मेले से खरीदे जाएंगे। वहीं, इस योजना के तहत पशु बिल्कुल स्वस्थ होने चाहिए। उनको कोई भी बीमारी नहीं होनी चाहिए। योजना के तहत पशुओं का बीमा करवाया जाएगा।
Published on:
8 Jan 2021, 11:38 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.