लखनऊ. उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने उनके सम्बन्ध में संसदीय कार्य और नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां द्वारा दिये बयानों को अमर्यादित और दायित्वहीन बताते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से इसे तत्काल संज्ञान में लेने के लिए कहा है। राज्यपाल ने यादव को दो पन्ने के लिखे खत में कड़ा एतराज जताते हुए आजम के बयानों को असंवैधानिक, अमर्यादित और दायित्वहीन तक बता डाला है। उन्होंने लिखा “ संसदीय कार्यमंत्री मोहम्मद आजम खां ने नौ दिसम्बर को सार्वजनिक रुप से मेरे विरुद्ध इस आशय को बयान दिया कि मेरे द्वारा राजभवन में अपराधियों, डकैतों, गुण्डों तथा हिस्ट्रीशीटरों को सरंक्षण और आश्रय दिया जा रहा है।”