
Raja Bhiya उत्तर प्रदेश की राजनीति का सियासी पारा लगातार चढ़ रहा है इसी बीच समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गुलशन यादव चर्चा में हैं। बताते चलें समाजवादी पार्टी ने गुलशन यादव को कुंडा से रघुराज प्रताप सिंह के खिलाफ टिकट दिया है। गुलशन यादव रघुराज प्रताप सिंह के काफी करीबी थें। आज वह रघुराज प्रताप सिंह के गढ़ में ही राजा भैया को चुनौती दे रहे हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया पर गुलशन यादव का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में गुलशन यादव रघुराज प्रताप सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद कुंडा में तनाव की स्थिति है। रघुराज प्रताप सिंह के समर्थक इस वीडियो को लेकर काफी आक्रोशित हैं।
राजा ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
हालांकि वीडियो के सामने आने के बाद अभी तक रघुराज प्रताप सिंह ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बताते चलें एक समय गुलशन यादव रघुराज प्रताप सिंह के लिए काम करता था और रघुराज प्रताप सिंह का काफी करीबी माना जाता था। मायावती सरकार में जब रघुराज प्रताप सिंह के ऊपर कोटा की कार्यवाही हुई थी तो उस समय गवाह राजेंद्र यादव की हत्या हो गई थी। इस मामले में गुलशन यादव जेल गया था। जेल से बाहर आने के बाद गुलशन यादव रघुराज प्रताप सिंह के साथ ही जुड़ गया था और रघुराज प्रताप सिंह के लिए ही काम करता था। हालांकि, रघुराज प्रताप सिंह के साथ काम करते हुए गुलशन यादव ने क्षेत्र में अपना भी दबदबा बना लिया था। वहीं, अब जब समाजवादी पार्टी ने गुलशन यादव को टिकट दे दिया है। गुलशन यादव रघुराज प्रताप सिंह को चुनौती दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: सपा को झटका: सहयोगी पार्टी ने वापस लिया समर्थन
कार्यक्रम में कहीं ये बातें
गुलशन यादव ने एक कार्यक्रम में राजा भैया के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए यह कहा था कि नेताजी माननीय अखिलेश यादव न होते तो यह गद्दार जेल में सड़ जाता। गुलशन यादव ने इस दौरान राजा भैया को लेकर जातिवादी वादी शब्दों का प्रयोग भी किया। इस दौरान गुलशन यादव ने कहा कि राजा भैया ने काम किया होता तो उन्हें छोटे-छोटे बच्चों को प्रचार के लिए दौड़ाना नहीं पड़ता। इससे पहले अखिलेश यादव भी राजा भैया को अपमानित कर चुके हैं। कुंडा में ही अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में राजा भैया को पहचानने से इंकार कर दिया था।
Updated on:
03 Feb 2022 11:09 am
Published on:
03 Feb 2022 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
