
लखनऊ. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी को झटका लगा है अनजान आदमी पार्टी की ओर से समाजवादी पार्टी को दिए गए समर्थन वापस ले लिया गया है। अनजान आदमी पार्टी के कोषाध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार ने समर्थकों के साथ सपा से इस्तीफा दे दिया है। उनकी पार्टी ने पिछले साल सपा को बिना शर्त समर्थन दिया था। उन्होंने यहां एक होटल में आयोजित इस बात की जानकारी दी है।
गठबंधन का गणित
आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में गठबंधन का बहुत महत्व है पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन से समाजवादी पार्टी को काफी उम्मीद हैं वही अपना दल, प्रगतिशीत समाजवादी पार्टी सहित तमाम पार्टियों से अखिलेश यादव ने गठबंधन कर रखा है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने भी निषाद पार्टी व अपना दल एस के साथ गठबंधन किया है।
उम्मीदवारों की हो रही घोषणा
विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टी लगातार अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही हैं। बीते दिनों समाजवादी पार्टी ने 1 दर्जन से अधिक सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। जिसके तहत उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने अपना दल की पल्लवी पटेल को टिकट दिया है। वहीं लखनऊ की 6 सीटों पर समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा को उत्तरी विधानसभा सीट से हटाकर सरोजनी नगर भेजा गया है।
सीधी टक्कर मानी जा रही है
विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच में सीधी टक्कर महसूस की जा रही है। आचार संहिता लागू होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कई नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं तो वहीं कई समाजवादी पार्टी के नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। आरएलडी से गठबंधन के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को मजबूत माना जा रहा है। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी ताकत झोकी है जिसके चलते अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के नेता पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दौरा कर रहे हैं।
Updated on:
02 Feb 2022 03:11 pm
Published on:
02 Feb 2022 03:04 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
