
लखनऊ. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। 10 फरवरी से उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पहले चरण का मतदान होगा। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी 5 फरवरी को अपना घोषणा पत्र जारी करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किए जाएंगे।
ये मुद्दे होंगे शामिल
भाजपा के पदाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के घोषणा-पत्र में शिक्षा के साथ युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर फोकस किया जाएगा। किसानों की आय दोगुना करने किसानों को कृषि से जुड़े मामलों में रियायत देने जैसे मामलों को शामिल किया जा सकता है। पार्टी महिलाओं को रोजगार स्वरोजगार के साथ सुरक्षा और सम्मान से जुड़ी घोषणा कर सकती है। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से जुड़े मुद्दे को भी घोषणा पत्र में शामिल किया जा सकता है।
राजनीति सरगर्मियां तेज
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने ज्यादातर सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है राजधानी लखनऊ की भी 8 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। भाजपा द्वारा जारी की गई उम्मीदवारों की लिस्ट में कई नेताओं के टिकट काटे गए हैं। सरोजनी नगर विधानसभा सीट से विधायक व सरकार में मंत्री रहे स्वाति सिंह का टिकट काटा गया है। वहीं बीकेटी विधानसभा सीट से विधायक अविनाश त्रिवेदी का भी टिकट भारतीय जनता पार्टी ने काट दिया है।
ये मुद्दे चर्चा में
भारतीय जनता पार्टी को बीते दिनों अखिलेश द्वारा की गई घोषणाओं की काट अपने घोषणापत्र में ढूंढनें होगे। बताते चलें बीते दिनों की अखिलेश यादव ने पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर बयान देते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने की बात कही। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के सामने अखिलेश यादव की घोषणा चुनौती बनी हुई। अनुमान है कि अखिलेश यादव की घोषणा की घोषणा पत्र में शामिल की जाएगी।
Published on:
2 Feb 2022, 2:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.