
राजधानी में प्रकाश पर्व के उपलक्ष में निकला नगर कीर्तन
लखनऊ , गुरू रामदास महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में सुबह एक भव्य नगर कीर्तन की अगुवाई परम्परागत वेशभूषा से सुसज्जित पांच प्यारे अपने हाथों में खुली कृपाण लेकर कर रहे थे। जिनके पीछे फूलों से सुसज्जित भव्य पालकी साहिब को श्रद्धालुगण लेकर चल रहे थे। श्री गुरूग्रन्थ साहिब को ज्ञानी सुखदेव सिंह चांवर कर रहे थे। श्रद्धालुगण पालकी के आगे मार्ग की सफाई करके गुरू ग्रन्थ साहिब की शाही सवारी के लिये मार्ग पर पुष्प बिछा रहे थे।
गुरुद्वारा आर्या नगर से आरम्भ होकर यह नगर कीर्तन मोती नगर चौराहा गौरिया मठ रोड ऐशबाग रोड, डी0ए0वी0 कालेज, नाका हिण्डोला होता हुआ। गुरूद्वारा नाका हिन्डोला पहुँचा जहॉ गुरूग्रन्थ साहिब की शाही सवारी को ‘‘गार्ड ऑफ ऑनर’’ पेश किया। इस नगर कीर्तन में कई निष्काम जत्थों, सिख यंग मैन्स एसोसियेशन, सिख सेवक जत्था, Youth Khalsa Association, दशमेष सेवा दल, सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी, स्त्री सत्संग सभा, Punjabi Youth Association के अतिरिक्त लखनऊ स्थित सिंह सभाओं ने हिस्सा लिया। बैण्ड बाजों के साथ गुरूनानक गर्ल्स इण्टर कालेज बांसमण्डी की छात्राओं एवं खालसा इण्टर कालेज के छात्रों ने अपनी-अपनी वर्दी में भाग लिया। गतका ग्रुप व उनके साथी गतके के हैरतंगेज करतब दिखा रहे थे।
सम्पूर्ण मार्ग पर श्रद्धालुओं द्वारा स्टाल लगाकर खीर, समोसे, छोले और बिस्कुट व चाय इत्यादि प्रसाद के रूप में वितरित किये गये। दीवान हाल में रागी जत्था भाई राजिन्दर सिंह द्वारा गुरबाणी कीर्तन के बाद ज्ञानी सुखदेव सिंह ने कथा व्याख्यान किया। लखनऊ गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बग्गा ने समूह संगत को प्रकाश पर्व बधाई देते हुए बताया कि सिखों के चौथे गुरु ,गुरू रामदास महाराज का प्रकाश पर्व मंगलवार को गुरू सिंह सभा ऐतिहासिक गुरूद्वारा नाका हिन्डोला,लखनऊ में बड़ी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा।
इस अवसर पर शाम का विशेष दीवान 6.30 बजे आरम्भ होगा, जो रात्रि 9.30 बजे तक चलेगा। जिसमें हजूरी रागी भाई राजिन्दर सिंह, भाई सतविन्दर सिंह बिंदर गुरूद्वारा आशियाना, भाई नरिन्दर सिंह गुरूद्वारा सदर, भाई गुरदेव सिंह गुरूद्वारा आलमबाग वाले गुरबाणी कीर्तन गायन कर समूह संगत को निहाल करेंगे। मुख्य ग्रन्थी ज्ञानी सुखदेव सिंह , गुरू रामदास के जीवन पर प्रकाश डालेंगे। अरदास के उपरान्त समूह साध संगत में गुरू का लंगर वितरित किया जायेगा।
Published on:
13 Oct 2019 02:18 pm
बड़ी खबरें
View Allउत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
