
Haridwar Bus Accident
Haridwar Bus Accident: रविवार यानी 14 जुलाई को देर शाम यूपी रोडवेज (मुरादाबाद डिपो) की एक बस हरिद्वार में हर की पौड़ी के पास पुल से नीचे गिर गई। गनीमत ये रही कि बस किसी बहुत बड़े हादसे से बच गई।
मुरादाबाद रोडवेज की बस अचानक ड्राइवर के नियंत्रण से बाहर हो गई। अनियंत्रित बस हाईवे के किनारे बनी सेफ्टी वाॅल तोड़ते हुए नीचे गिर गई। अभी तक हादसे में लगभग दो दर्जन यात्रियों के घायल होने की सूचना है। बस के गिरने से पार्किंग में खड़ी कुछ कारें भी क्षतिग्रस्त हो गयी हैं।
बताया जा रही है कि हादसे के समय बस में 35 यात्री सवार थे। एसपी सिटी हरिद्वार स्वतंत्र कुमार सिंह ने जानकारी दी कि बस मुरादाबाद से देहरादून के लिए जा रही थी जो कि पुल के पास अनियंत्रित हो गई और नीचे गिर गई।
इसके बाद एसपी सिटी ने जानकारी दी कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर फोर्स पहुंच गई है। वहीं साथ ही सिविल पुलिस और फायर टीम भी मौके पर पहुंच गई। क्योंकि बस नीचे पलट गई थी तो किसी प्रकार की कोई अप्रत्याशित घटना न घटे इसलिए प्रीकॉशन के तौर पर फायर टीम भी पहुंच गई थी। फोर्स और अन्य लोगों के सहयोग से सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया और जो घायल यात्री हैं उनको हॉस्पिटल भेजा गया है उनका इलाज वहां पर चल रहा है।
उन्होंने जानकारी दी कि वीआईपी घाट के पास बने पुल पर ये घटना हुई है। इस घटना के बाद थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक अवरुद्ध हुआ लेकिन तत्काल सुचारु रुप से ट्रैफिक का संचालन शुरु कर दिया गया है।
Updated on:
14 Jul 2024 09:48 pm
Published on:
14 Jul 2024 09:47 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
