सत्संग में आयोजन की शर्तों का उल्लंघन किया गया था। 80 हजार लोगों की अनुमति ली गई थी, लेकिन भीड़ ढाई से तीन लाख तक पहुंच गई। हाथरस की स्थानीय खुफिया इकाई (LIU) और पुलिस भी भीड़ का सही अंदाजा नहीं लगा पाई। पुलिस-प्रशासन ने एसी कमरे में बैठकर सत्यापन किया, जिससे लापरवाही की स्थिति उत्पन्न हुई।