IMD Alert:मानसून सीजन में राज्य के खासतौर पर पर्वतीय इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। हालांकि आज सुबह से ही आसमान साफ होने के कारण धूप खिली हुई है। इसी बीच आईएमडी ने बारिश को लेकर फिर से अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी के मुताबिक आज हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और चमोली के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आईएमडी ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। उधर, बारिश के कारण मलबा आने से राज्य में सड़कों की हालत खस्ता हो चुकी है। कई सड़कें बंद चल रही हैं। चारधाम यात्रा पर भी बारिश का व्यापक असर पड़ रहा है।