मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में आज तेज बारिश की संभावना जताई है। गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर एवं आसपास के जिलों में अत्यधिक वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।