23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शरीर में कहीं भी होगा दर्द, पेन-जा चुटकियों में कर देगा दूर

मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा दिलाने के लिए मार्केट में आई पेन-जा क्रीम

2 min read
Google source verification
pain

लखनऊ. मांसपेशियों में दर्द या सूजन आ जाने की वजह से दर्द बढ़ जाता है। इसे मायलजिया कहा जाता है। आमतौर पर मांसपेशियों में दर्द थोड़े समय तक के लिए होकर अपनेआप गायब हो जाता है, लेकिन कई बार ये लंबे समय तक टिका रहता है। इस दर्द से छुटकारा दिलाने के लिए सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिनल प्लांट्स ने हर्बल क्रीम तैयार की है, जिसका नाम है 'पेन-जा'।

इन चीजों से बनाई गयी है क्रीम

पेन-जा क्रीम मांसपेशियों के दर्द को छूमंतर करने के लिए खासतौर से बनाई गयी है। इस क्रीम में तुलसी , रोजमेरी, लैवेंडर, खस और मेंथा का इस्तेमाल किया गया है।

कपड़ों पर नहीं छोड़ेगी दाग

पेन-जा जेल क्रीम है। इस क्रीम की खासियत ये है कि ये कपड़ों पर या त्वचा पर किसी तरह के दाग-धब्बे नहीं छोड़ती। इसे लगाने के कोई साइड इफेक्ट भी नहीं हैं।

पेन-जा क्रीम को सीएसआईआर लखनऊ ने 59वें वार्षिक दिवस समारोह के रूप में मनाया। इस मौके पर प्रोफेसर एस अयप्पन, पूर्व महा निदेशक, प्रोफेसर अनामिक शाह, कुलपति और गुजरात विद्यापीठ ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। सीमैप के वार्षिक समारोह में आए इन मेहमानों ने हर्बल दर्द निवारण जेल (पेन-जा) का निवारण किया।

सीमैप के प्रो. अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ये क्रीम प्राकृचिक तत्वों द्वारा बनाया गया है। शरीर के किसी भी भाग में सूजन हो या तनाव हो, तो पेन-जा के इस्तेमाल से दर्द से तुरंत आराम मिलेगा। इस जेल को डॉ. दिनेश कुमार और उनकी टीम ने बनाया है। फार्मा कंपनियों की मदद से इसे मार्केट में जल्द ही उतारा जाएगा।

इस मौके पर प्रोफेसर अनामिक शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लखनऊ में फार्मा हब बनाने की क्षमता है। यहां स्थित विभिन्न प्रयोगशालाओं के द्वारा फार्मा हब बनाया जाएगा। यह हब छोटी इंडस्ट्रीज के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

ट्रायल में मिले अच्छे परिणाम

क्रीम को बनाने वाली प्रमुख और वैझानिक डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि ट्रायल में पेन-जा को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस क्रीम की खासियत है कि इसे लगाते ही त्वचा इसे सोख लेती है, जिसकी वजह से त्वचा में चिपचिपाहट नहीं होती। पेन-जा से कपड़ों पर ादग भी नहीं लगता है। इसका असर लंबे समय तक रहता है।