9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिंदू महासभा ने हाईकार्ट में अपील दाखिल कर मांगी पूजा करने की इजाजत क्या है मामला, जानें

Lucknow News: अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में अपील दाखिल की है

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Virat Sharma

May 12, 2023

हिंदू महासभा ने हाईकार्ट में अपील दाखिल कर मांगी पूजा करने की इजाजत क्या है मामला, जानें

लखनऊ का लक्ष्मण टीला मंदिर-मस्जिद विवाद मामला

राजधानी लखनऊ में गोमती नदी के किनारे लक्ष्मण टीला पर स्थित शेष नागेश टीलेश्वर महादेव मंदिर और मस्जिद प्रकरण में वहां पूजा किए जाने की अनुमति को लेकर अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में एक अपील दाखिल की है।

इस मामले पर 18 जुलाई को होगी सुनवाई

अखिल भारतीय हिंदू महासभा की अपील में निचली अदालत द्वारा पूजा की मांग सम्बंधी वाद पर सुनवाई से इंकार किए जाने को चुनौती देते हुए वहां पूजा करने की मांग की गई है। बता दें कि इस मामले की अगली सुनवाई 18 जुलाई को होनी है।

पूजा की मांग को लेकर एक वाद निचली अदालत में दायर किया गया था

बता दें कि कोर्ट ने गुरूवार को अपील पर सुनवाई करते हुए केंद्र और राज्य सरकार समेत सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को नोटिस जारी कर इस पर जवाब मांगा है।

इसको लेकर अपीलकर्ता के वकील ने बताया कि वहां पूजा की मांग को लेकर एक वाद निचली अदालत में दायर किया गया था। जिस पर कार्ट ने सुनवाई से इंकार कर दिया है।