
हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए भेजे आठ लोगों के नाम
लखनऊ। ( National Sports Award) पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी व अब खेल प्रशासक के तौर पर हॉकी के प्रमोशन के लिए काम कर रहे यूपी के डा.आरपी सिंह का नाम ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए भेजा गया है। ( National Sports Award) हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए भेजे नामांकन में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान भी रहे डा.आरपी सिंह सहित आठ लोगों के नाम भेजे है। ( National Sports Award) इसमें ध्यानचंद अवार्ड के लिए डा.आरपी सिंह के साथ एमसी संग्गाई इबेमाल का नाम भी भेजा गया है।
( National Sports Award) दूसरी ओर ओलंपिक हॉकी टीम की सदस्य व लखनऊ हॉस्टल की पूर्व खिलाड़ी वंदना कटारिया का अर्जुन अवार्ड के लिए नामांकन किया गया हैं। हॉकी इंडिया ने तीसरा ओलंपिक खेलने जा रहे गोलकीपर पीआर श्रीजेश, महिला हॉकी टीम की पूर्व सदस्य दीपिका का सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए नामांकन किया है। ( National Sports Award) अर्जुन अवार्ड के लिए वंदना कटारिया सहित हरमनप्रीत सिंह और नवजोत कौर का नाम भी भेजा गया है। हॉकी इंडिया ने कोच बीजे करियप्पा और सीआर कुमार का नाम द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए भेजा है।
( National Sports Award) पुरस्कार के लिए नामांकन पर वर्तमान में यूपी के खेल निदेशक डा.आरपी सिंह ने कहा कि पुरस्कार और सम्मान किसी भी आदमी को और अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करता है। ( National Sports Award) नामांकन के लिए मेरा नाम भेजे जाने की मुझे खुशी है। उन्होंने इसके साथ ही यूपी खेल विभाग के हास्टल में रही वंदना कटारिया के अर्जुन पुरस्कार के लिए नामांकन पर भी खुशी जताई।
( National Sports Award) उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक डा.आरपी डा.आरपी सिंह भारतीय हॉकी टीम के भी कप्तान रहे हैं। डा.आरपी सिंह दो एशियन गेम्स (सियोल एशियन गेम्स 1986, बीजिंग एशियन गेम्स-1990), एशिया कप-1989) के भी पदक विजेता रहे है। ( National Sports Award) उन्होंने विश्व कप (1986 लन्दन, 1990 लाहौर) में भी खेल चुके है। सिंह खेल कॅरियर में सुल्तान अजलान शाह जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की गोल्ड मेडलिस्ट टीम के भी सदस्य रहे डा.आरपी सिंह यूपी हॉकी के भी महासचिव है।
( National Sports Award) डा.आरपी सिंह सब जूनियर नेशनल, जूनियर नेशनल, स्कूल नेशनल, सीनियर नेशनल व सीनियर नेशनल गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य रहे है। ( National Sports Award) उनकी देख-रेख में उत्तर प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय से लेकर कई राष्ट्रीय चैंपियनशिप का भी आयोजन हुआ है। ( National Sports Award) इसमें 2016 में लखनऊ में जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप और 2019 इंडो-फ्रांस महिला हॉकी टेस्ट सीरीज का भी आयोजन हुआ है।
Published on:
27 Jun 2021 03:21 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
