
Neeraj patel
Holi 2018 : होली हम लोगों लिए एक रंगों से भरा और महत्वपूर्ण उत्सव है। जिसे हम लोग बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। यह होली इस बार 2 मार्च को पड़ रही है। हम सभी यह होली मार्च (फागुन) महीने के पूर्णिंमा या पूर्णमासी के दिन मनाते हैं। हम लोग होली के पर्व का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से करते हैं कि कब हमे अपने साथियों के साथ होली खेलने को मिलेगी और कब हम इस त्यौहार का आनन्द उठा पाएंगे। जैसे-जैसे होली का त्यौहार नजदीक आता जाता है। वैसे-वैसे हमारी उत्सुकता बढ़ती जाती है।
होलिका दहन के दूसे दिन हम सभी लोग अपने मित्र, परिवार और सगे-संबंधियों के साथ रंग-विरंगे रंगों से होली खेलते है। इस दिन सभी बच्चे गुब्बारों और पिचकारियों में रंग भरकर एक दूसरों पर फेंकते है और सभी लोग एक-दूसरे के घर जाकर गले लगाकर होली की बधाई देते हैं। इसके साथ ही इस खास अवसर पर सभी अपने-अपने घरों में मिठाई, दही-बढ़े, नमकीन, पापड़ और कई तरह के बहुत सारे पकवान बनवाते है। जिसका हम सभी लोग भरपूर्ण आनन्द लेते हैं। सभी लोग इस होली के उत्सव को गीत-संगीत, खुशबुदार पकवानों और रंगों में सराबोर हो जाते हैं और होली का भरपूर मजा लेते है।
जब होली का त्यौहार आता है तो हम सभी लोग खुशी से झूम उठते है। लेकिन होली पर हमे एक ध्यान अवश्य देना चाहिए कि हमें किसी को भी किसी भी प्रकार से परेशानी न हो। नहीं तो होली मनाने का मजा बेकार भी हो सकता है। एक बात और यह है कि हमे होली मनाने से एक दिन पहले होलिका का दहन अवश्य करना चाहिए क्योंकि होलिका का दहन करना हमारे हिन्दू धर्म के रीति-रिवाजों में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिेए हम सभी को अपने समाज के रीति-रिवाजों को बनाए रखने के लिए होलिका का दहन अवश्य करना चाहिए। इससे हम सभी के पाप इस होलिका दहन के साथ ही जलकर खत्म हो जाते है।
Updated on:
20 Feb 2018 01:59 pm
Published on:
19 Feb 2018 04:17 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
