2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Holi 2022: होली पर इन ग्रहों का बनेगा महासंयोग, जानिए Holika Dahan का शुभ मुहूर्त

गुरुवार के दिन होलिका दहन होना ज्योतिष और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस समय को बेहद शुभ माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्य डॉ शिव बहादुर तिवारी ने बताया कि बृहस्पति ग्रह का दृष्टि संंबंध चंद्रमा से होने से गजकेसरी योग का भी निर्माण हो रहा है। साथ ही इस दिन वरिष्ठ और केदार योग भी बन रहे हैं। जो ज्योतिष में बेहद ही शुभ माने जाते हैं।

2 min read
Google source verification
Holi 2022: होली पर इन ग्रहों का बनेगा महासंयोग, जानिए Holika Dahan का शुभ मुहूर्त

Holi 2022: होली पर इन ग्रहों का बनेगा महासंयोग, जानिए Holika Dahan का शुभ मुहूर्त

Holika Dahan 2022: इस साल होलिका के दिन यानी कि 17 मार्च को गुरुवार का दिन पड़ रहा है। गुरुवार के दिन का संबंध सीधे गुरु बृहस्पति से है, जिनको देवताओं का गुरु, योग और ज्योतिष में वृद्धि और ज्ञान का कारक माना जाता है। इसलिए गुरुवार के दिन होलिका दहन होना ज्योतिष और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस समय को बेहद शुभ माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्य डॉ शिव बहादुर तिवारी ने बताया कि बृहस्पति ग्रह का दृष्टि संंबंध चंद्रमा से होने से गजकेसरी योग का भी निर्माण हो रहा है। साथ ही इस दिन वरिष्ठ और केदार योग भी बन रहे हैं। जो ज्योतिष में बेहद ही शुभ माने जाते हैं।

ज्योतिषाचार्य डॉ शिव बहादुर तिवारी के मुताबिक होलिका दहन के लिए उस समय को शुभ माना जाता है, जब भद्रा का साया न हो। चूंकि आज होलिका दहन का मुहूर्त भी रात 09 बजकर 06 मिनट से रात 10 बजकर 16 मिनट तक है। लेकिन इस समय जब होलिका दहन के लिए आचार्यों ने शुभ मुहूर्त निकाल लिया है तो ऐसे में होलिका दहन के समय भद्रा काल तो रहेगा, लेकिन उस समय भद्रा की पूंछ ही रहेगी। उन्होंने कहा कि शास्त्र सम्मत यह है कि भद्रा पूंछ में होलिका दहन किया जा सकता है । इसलिए 17 मार्च को रात 09 बजकर 06 मिनट से होलिका दहन हो सकता है। रंग वाली होली 18 मार्च को मनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: ऐसे लोगों को नहीं देखना चाहिए होलिका दहन, इस दौरान इन उपायों से मिलेगा पुरानी बीमारियों से छुटकारा भी

शनि और शुक्र एक ही राशि में हैं विराजमान

आचार्य ने बताया कि वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल होली के दिन ग्रहों का विशेष योग बन रहा है। शनि कर्मफल दाता और धन के दाता शुक्र को माना जाता है। ऐसे में होली वाले दिन शनि और शुक्र मकर राशि में विराजमान रहेंगे। उन्होंने बताया कि शनि को ज्योतिष में न्यायाधीश का पद प्राप्त है। साथ ही शनि देव व्यक्ति को कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। वहीं शुक्र देव धन, ऐश्वर्य और वैभव के दाता है। इन दोनों ग्रहों में मित्रता का भाव रहता है। इसलिए ग्रहों की यह स्थिति इस पर्व के महत्व को और बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें: Indian Railways: अब ट्रेन में सुना गाना और की बातचीत तो देना होगा जुर्माना, देखिये रेलवे की नयी गाइडलाइन

दो नहीं तीन दिन मनेगी होली

पंचांग के अनुसार इस साल 17 मार्च को होलिका दहन होगा और 18 मार्च को रंग वाली होली मनाई जाएगी। लेकिन कहीं- कहीं तीन दिन होली का पवित्र त्यौहार मनाया जाएगा। इस सब के बीच इस साल होली पर 3 विशेष योग पड़ रहे हैं, तो इस त्योहार महत्व और शुभता को और ज्यादा बढ़ा रहे हैं। आचार्य ने बताया कि इस साल 3 राजयोग में होली मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली का त्योहार मनाया जाता है। लेकिन इस बार होलिका दहन 17 मार्च को तो रंग 18 मार्च को बरसेगा। वहीं उन्होंने बताया कि ग्रहों की स्थितियों के कारण होली इस साल तीन दिन, यानी 19 अप्रैल को भी मनाई जाएगी।