30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railways: अब ट्रेन में सुना गाना और की बातचीत तो देना होगा जुर्माना, देखिये रेलवे की नयी गाइडलाइन

कल से Holi 2022 की छुट्टियाँ भी शुरू हो गयी हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग छुट्टियों पर घर जाने की तैयारी में लगें हैं। अगर आप भी इन छुट्टियों में ट्रेन से कोई यात्रा करने वाले हैं या अक्सर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं तो ये खबर आपके काम की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vivek Srivastava

•

Updated: 16 Mar 2022, 10:55 AM IST

Indian Railways: अब ट्रेन में सुना गाना और की बातचीत तो देना होगा जुर्माना, देखिये रेलवे की नयी गाइडलाइन

Indian Railways: अब ट्रेन में सुना गाना और की बातचीत तो देना होगा जुर्माना, देखिये रेलवे की नयी गाइडलाइन

Indian Railways New Rules: होली (Holi 2022) के त्यौहार में महज दो-चार दिने और बचे हैं। कल से होली की छुट्टियाँ भी शुरू हो गयी हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग छुट्टियों पर घर जाने की तैयारी में लगें हैं। अगर आप भी ट्रेन से कोई यात्रा करने वाले हैं या अक्सर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल रेलवे यात्रियों की सहूलियतों को देखते हुए अक्सर नियम बनाता रहता है। इसके पहले रेलवे ने कोरोना को लेकर नयी गाइडलाइन जारी की थी। लेकिन अब रेलवे ने यात्रियों की नींद में कोई ख़लल न पड़े और वो यात्रा के दौरान चैन से नींद ले सकें इसके लिए नियम बनाया है। इस नये नियम के बारे में आपको जान लेना बेहद ज़रूरी है वरना आपको भी दिक्कत हो सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि नींद को लेकर रेलवे ने क्या नियम बनाये हैं।

ट्रेन में बातचीत और गाना सुनने को लेकर नियम

रेलवे ने जो नयी गाइड लाइन जारी की हैं उसके मुताबिक अब आपकी सीट, कंपार्टमेंट या कोच में कोई भी पैसेंजर तेज आवाज में मोबाइल पर बात नहीं कर सकता और न ही वह ऊंची आवाज में गाने सुन सकता है। दरअसल यात्रियों द्वारा की गयी इस तरह की कई शिकायतों के बाद रेलवे ने यह नियम बनाया। अब इससे किसी यात्री की नींद में कोई ख़लल नहीं पड़ेगा। इतना ही नहीं अगर को इन नियमों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई का भी प्रावधान है। यानि अब आप ट्रेन में चैन की नींद सो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Indian Railways: ट्रेन में इससे ज्यादा सामान लेकर मत करियेगा यात्रा, पड़ जाएंगे मुश्किल में, जान लीजिए ये रेलवे का ये नियम

तत्काल प्रभाव से नियम लागू

रेलवे मंत्रालय ने रेलवे के सभी जोन्स को यह आदेश जारी कर दिया गया है कि इन नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। आपको बता दें कि इन नये नियमों के मुताबिक अगर कोई यात्री शिकायत करता है तो उसका समाधान करने की जिम्मेदारी ट्रेन में मौजूद स्टाफ की होगी।

यह भी पढ़ें: Indian Railways: कोरोना को लेकर रेलवे ने जारी की नई गाइडलाइन, ज़रूर पढ़ लें ये नियम

लाइट जलाने को लेकर भी आती हैं शिकायतें

वहीं इसके अलावा लाइट जलाने और बुझाने को लेकर रेलवे के पास शिकायतों का अंबार लगा रहता है। इसे लेकर भी रेलवे ने कुछ गाइड लाइन बनायी है।