23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली पर इन गीतों को सुनने के बाद आप भी कहेंगे ‘भौजी कहां बाडू हो’!

जहां बॉलीवुड के होली गीत पहले से ही लोकप्रिय हैं, वहीं भोजपुरी गीत भी पिछले कुछ वर्षों में काफी पॉपुलर हो रहे हैं।

2 min read
Google source verification

image

Abhishek Gupta

Mar 22, 2016

Bhojpuri Songs

Bhojpuri Songs

लखनऊ.
जहां बॉलीवुड के होली गीत पहले से ही लोकप्रिय हैं, वहीं भोजपुरी गीत भी पिछले कुछ वर्षों में काफी पॉपुलर हो रहे हैं। न सिर्फ भोजपुरी प्रेमियों में बल्कि बॉलीवुड फैंस में भी ये 'ढ़िनचेक गीत' हिट हैं। बेहतरीन लाइन्स के कारण इन भोजपुरी गीतों ने अपने लिए मार्केट में एक छवि बना ली है। घर से बाहर निकलते ही गली-मोहल्ले और रोड के किनारे आपको ये गीत बजते हुए दिख ही जाएंगे। दिनेश कुमार यादव, पवन सिंह, मनोज तिवारी और कल्पना पोटवारी जैसे गायकों ने कई हिट गीत गुनगुनाए हैं। और अब जब कुछ ही समय रह गया है होली के जश्न की शुरुआत होने में, हम आपके लिए लाए हैं टॉप 5 भोजपुरी सिंगर्स और उनके द्वारा गुनगुनाए गए होली के कुछ सुपरहिट ट्रैक्स जिन्हें सुन आप अपने आपको थिरकने से रोक नहीं पाएंगे। नीचे देखिए होली के मशहूर भोजपुरी video songs-




दिनेश लाल यादव-
इस लोकप्रिय सिंगर, एक्टर और टीवी प्रेजेंटर के होली गीत आपको हंसने और उनपर डांस करने पर मजबूर कर देंगे। नहीं रंगे के बा घाघरा चोलिया, पटरको भाउजी, महंगी उड़इले बा धुआंवा, देदा होली के त्यौहार वर्ल्ड कप इ धोनी, मथवा पे घूंघट कौली, जैसे कई गाने आप उपयुक्त वीडियो में देख सकते हैं।




मनोज तिवारी-
भोजपुरी के लोकप्रिय सिंगर व एक्टर मनोज तिवारी ने होली पर कई हिट गीत जैसे फागुन आइल, चलिन माफ कैदीन लैका हा, धधक धिनक धिन, अवधपुरी में फाग, बुढऊ की अंतिम इच्छा इगो किस आदि दिए हैं।




कल्पना पोटवारी
- कल्पना को भोजपुरी की नाइटेंगल के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने भी भोजपुरी इंडस्ट्री को कई सारे होली के गीत दिए हैं। उनमें से सिया निकले अवधवा के ओर, भर फागुन सैया, सतवाले राह जैसे गीत काफी लोकप्रिय हैं। सभी गीत काफी मस्ती भरे हैं साथ ही उनमें रोमांस का तड़का भी है।




पवन सिंह-
जब होली की बात हो तो पवन सिंह को कोई भला कैसे भूला सकता है। उनके गाए हुए गीत जैसे मोबिल के डाली मशीन में, डालेब गुलाल रंग चोली में, रंग डालेब चैना के मशीन में होली के दौरान डीजे पर हिट हैं।




रवि किशन-
जब मस्ती की बात हो तो रवि किशन का नाम भी काफी ऊपर आता है। भले ही वो सिंगर नहीं है, लेकिन कई होली के गीतों में उन्होंने अपनी एनर्जी से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया है।