23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP-बिहार और दिल्ली के लिए 30 होली स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, देखें लिस्ट और पूरा शेड्यूल

Holi Special Trains: हाेली के त्योहार पर रेलवे ने 30 स्पेशल ट्रेनों काे चलाने की घाेषणा की है, जाे यूपी, बिहार और दिल्ली से हाेकर गुजरेंगी।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Sanjana Singh

Mar 19, 2024

Holi Special Trains

Holi Special Trains

Holi Special Trains: होली की वजह से लगभग सभी नियमित ट्रेनों में सीट फुल हो चुकी है। ऐसे में कई यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने 30 होली विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। यह ट्रेनें 20 मार्च से एक अप्रैल तक अलग-अलग तारीखों में चलेंगी।


टनकपुर से 22 मार्च को चलने वाली 05097 टनकपुर-दौराई विशेष ट्रेन की AC सेकेंड क्लास में 23, AC थर्ड क्लास में 83 सीटें उपलब्ध हैं। इस ट्रेन में 25 मार्च को AC सेकेंड क्लास में 28, AC थर्ड क्लास में 121, स्लीपर क्लास में 153 और सेकेंड क्लास चेयरकार में 27 सीटें उपलब्ध हैं। 27 मार्च को AC सेकेंड क्लास में 25, AC थर्ड क्लास में 109 और स्लीपर क्लास में 113 सीटें, 29 मार्च को AC सेकेंड क्लास में 28, AC थर्ड क्लास में 117, स्लीपर क्लास में 217 सीटें उपलब्ध हैं।

लालकुआं से 24 मार्च को चलने वाली 05045 लालकुआं-राजकोट विशेष ट्रेन की AC सेकेंड क्लास में 40, AC थर्ड क्लास में 273, स्लीपर क्लास में 403, चेयरकार में 60 सीटें उपलब्ध हैं। 31 मार्च को इस ट्रेन में AC सेकेंड क्लास में 44, AC थर्ड क्लास में 252, स्लीपर क्लास में 375 और चेयरकार में 55 सीटें उपलब्ध हैं।

छपरा से 20 मार्च को चलने वाली 05115 छपरा-आनंद विहार विशेष ट्रेन की AC सेकेंड क्लास में 53 और एसी AC थर्ड क्लास में 180 सीटें उपलब्ध हैं। 27 मार्च को इस ट्रेन की AC सेकेंड क्लास में 18 सीटें उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें: श्रद्धालु अब बांके बिहारी के साथ नहीं खेल पाएंगे होली, मंदिर में गुलाल ले जाने पर लगी रोक

गोरखपुर से 24 मार्च को चलने वाली 05023 गोरखपुर-आनंद विहार विशेष ट्रेन की AC सेकेंड क्लास में 79, AC थर्ड क्लास में 614, स्लीपर क्लास में 173 और सेकेंड क्लास चेयरकार में 180 सीटें उपलब्ध हैं। इसी ट्रेन में 31 मार्च को AC सेकेंड क्लास में 39, AC थर्ड क्लास में 480, सेकेंड क्लास चेयरकार में 154 सीटें उपलब्ध हैं।

वाराणसी से 26 मार्च को चलने वाली 05047 बनारस-आनंद विहार विशेष ट्रेन की एसी AC थर्ड क्लास में 730 सीटें उपलब्ध हैं।

गोरखपुर से 20 मार्च को चलने वाली 05005 गोरखपुर-अमृतसर विशेष ट्रेन की AC सेकेंड क्लास में 21, AC थर्ड क्लास में 256, सेकेंड क्लास चेयरकार में 445 सीटें उपलब्ध हैं। इसी ट्रेन में 27 मार्च को AC सेकेंड क्लास में आठ, AC थर्ड क्लास में 216, सेकेंड क्लास चेयरकार में 464 सीटें उपलब्ध हैं।

छपरा से 22 मार्च को चलने वाली 05049 छपरा-अमृतसर विशेष ट्रेन की एसी AC थर्ड क्लास में 86, सेकेंड क्लास चेयरकार में 481, 29 मार्च को एसी AC थर्ड क्लास में 14, सेकेंड क्लास चेयरकार में 521 सीटें उपलब्ध हैं।