
Holiday List: यूपी सरकार ने 2024 की सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया है। इस लिस्ट में कुल 56 छुट्टियों की घोषणा की गई है। सरकार की तरफ से जारी किए गए इस लिस्ट में सभी महत्वपूर्ण त्योहारों को शामिल किया गया है।
इन दिनों भी रहेगी सरकारी छुट्टी
इसमें मोहम्मद हजरत अली के जन्म दिवस, गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, होलिका दहन, होली गुड फ्राइडे, बुद्ध पूर्णिमा, ईद उल फितर, भीमराव आंबेडकर जयंती, रामनवमी, मोहर्रम, महावीर जयंती, बकरीद, मोहर्रम, स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, ईद ए मिलाद, गांधी जयंती, दशहरा पर छुट्टी रहेगी। इसके अलावा दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, गुरुनानक जयंती, क्रिसमस डे, नया साल, जननायक कर्पुरी ठाकुर जन्म दिवस, संत रविदास जयंती, शबे बरात, होली, ईस्टर सैटरडे, ईस्टर मंडे, जमात उल विदा, चेटी चंद, ईद उल फितर, चंद्रशेखर जयंती, महाराणा प्रताप जयंती, परशुराम जयंती, बकरीद, मोहर्रम, चेहल्लुम, विश्वकर्मा पूजा, महाराजा अग्रसेन जयंती, दशहरा महर्षि बाल्मिकी जयंती, नरक चतुर्दशी, सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती सहित 56 छुट्टियों की घोषणा की गई है। इसके अलावा इस लिस्ट में वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस, चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस, क्रिसमस ईव, गुरु गोविंद सिंह जयंती, गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस का भी नाम है।
यह भी पढ़ें: टीवी सीरियल 'काला टीका' के एक्टर भूपेंद्र सिंह ने 4 लोगों को मारी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार
सरकार जारी किया ये आदेश
सरकार के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यदि कोई त्योहार, राष्ट्रीय पर्व और महापुरूषों की जन्म तिथि एक साथ एक दिवस को होते हैं, तो ऐसी दशा में अलग से छुट्टी घोषित नहीं की जाएगी। साल 2024 की सभी सार्वजनिक छुट्टियों की तारीख निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट, 1881 के अधीन हैं।
Updated on:
04 Dec 2023 05:54 pm
Published on:
04 Dec 2023 05:51 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
