4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गृह मंत्री अमित शाह आज करेंगे राष्ट्रीय खेलों का समापन, शहर में रूट डायवर्ट

Conclusion of 38th National Games:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हल्द्वानी में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। गृह मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए शहर में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी गई हैं। साथ ही आज शहर में यातायात भी डायवर्ट किया गया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Naveen Bhatt

Feb 14, 2025

Home Minister Amit Shah will conclude the National Games in Uttarakhand today

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Conclusion of 38th National Games:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थिति अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन में मुख्य अतिथि के तौर पर शिकरत करेंगे। उसके साथ केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया भी मौजूद रहेंगे। समापन समारोह की तैयारियों को प्रशासन ने अंतिम रूप दे दिया है। गुरुवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में कोई भी कमी न छोड़ें। केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए कल पुलिस ब्रीफिंग भी हुई। आज हल्द्वानी शहर में यातायात को डावयर्ट किया गया है। आज राष्ट्रीय खेलों के समापन पर हल्द्वानी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया गया है।

सवा घंटे हल्द्वानी में रहेंगे गृह मंत्री

केंद्रीय गृहमंत्री के विशेष कार्याधिकारी विजय कुमार उपाध्याय के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को अपराह्न 3.10 बजे बरेली एयरपोर्ट से बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 3.35 बजे आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। वह 3.45 बजे आर्मी हेलीपैड से कार से रवाना होकर 4 बजे खेल परिसर गौलापार पहुंचेंगे। इस दौरान तिकोनिया चौराहे से लेकर गौलापार स्थित स्टेडियम तक उनका 35 स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। 4 बजे से 5.15 बजे तक वह 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में शिरकत करेंगे। 5.15 बजे वह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम से गौलापार हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। 5.25 बजे वह गौलापार हेलीपैड से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 5.50 बजे आर्मी एयरपोर्ट बरेली पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें-IMD warning:मार्च की गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, लोग हो जाएंगे बेचैन, आईएमडी ने चेताया

पीएम मोदी ने किया था शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते 28 जनवरी को देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ किया था। उसके बाद से राज्य में 11 स्थानों पर राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया गया। शुक्रवार को हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में इन खेलों का समापन समारोह होगा। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। इस दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, कुमाऊं के सभी विधायक व मेयर मौजूद रहेंगे। गुरुवार को समापन तैयारियों का निरीक्षण कर सीएम ने अधिकारियों को व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

Story Loader