22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का राशिफल 6 जून: केले के पेड़ को गलती से भी घर के इस हिस्से में ना लगाए नहीं तो बर्बाद होने से कोई नहीं रोक सकेगा।

एक के बाद एक परेशानी बनी रहेगी

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Jun 06, 2019

Horoscope today 6 jan

आज का राशिफल 6 जून : केले के पेड़ को गलती से भी घर के इस हिस्से में ना लगाए नहीं तो बर्बाद होने से कोई नहीं रोक सकेगा।


लखनऊ , विष्णु भगवान् की पूजा से आर्थिक स्थिति को बहुत मजबूत होती हैं जिनके गुरु खराब होते हैं उनको जीवन में बहुत से दुःखों का सामना करना पड़ता हैं। पंडित शक्ति मिश्रा ने बतायाकि अगर घर में आर्थिक दिक्कते हो रही हो तो कुछ उपाय जरूर करने चाहिए।

विष्णु की पूजा प्रत्येक गुरूवार को लेकिन इस बाद का खासतौर से ध्यान रखिये कि विष्णु की पूजा में केले का पेड़ का पूजन मुख्य होता हैं और केले का पेड़ की दिशा क्या हैं यह बहुत ही मायने रखता हैं। केले का पेड़ घर के पीछे होना चाहिए। अगर घर के मुख्य द्वार पर लगा हैं तो समझो घर और परिवार में मुश्किलों का दौड़ शुरू हो जायेगा। एक के बाद एक परेशानी बनी रहेगी इसलिए गलती से कभी घर के आगे के भाग में केले का वृक्ष ना लगाये।

पूजा विधि

केले के पेड़ की जड़ में चने की दाल, गुड़ और मुन्नका एक लोटे में डालकर जल अर्पित करें।

विष्णु के नाम की 108 माला करें। देशी घी का दीपक जलाये और उसके बाद भगवान् विष्णु का ध्यान करें। ऐसा करने से आपको खुद अपनी स्थिति में बदलाव महसूस होने लगेगा।

Daily Horoscope

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

मेष (Aries)

आज कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में रुके काम पूर्ण होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आय के साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। मित्रों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। लाभ होगा।

वृष (Taurus)

यात्रा सफल रहेगी। किसी व्यक्ति से धोखा खा सकते हैं। भूमि व भवन संबंधी काम लाभदायक रहेंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग से बचें।

मिथुन (Gemini)

विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेगा। किसी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। रोजगार में वृद्धि होगी। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। लाभ होगा।

कर्क (Cancer)

कोई पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। किसी व्यक्ति से व्यर्थ ही विवाद हो सकता है। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। दु:खद समाचार मिलने की आशंका है, धैर्य रखें। भागदौड़ रहेगी। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।

सिंह( Leo )

व्यस्तता के चलते थकान रह सकती है। प्रयास सफल रहेंगे। रुके कार्य पूरे होंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।

कन्या (Virgo)

घर में अतिथियों का आगमन होगा। उन पर व्यय होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। कोई हानि हो सकती है। नए मित्र बनेंगे। व्यापार ठीक चलेगा।

तुला (Libra)

किसी काफी समय से अटके काम के पूरे करने में सफलता मिलेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। चोट व रोग से बचें। अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। प्रसन्नता रहेगी।

वृश्चिक (Scorpio)

किसी पुराने रोग से परेशानी हो सकती है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी व्यक्ति से अकारण विवाद हो सकता है। विवेक से कार्य करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। व्यापार ठीक चलेगा।

धनु ( Sagittarius)

शत्रु शांत रहेंगे। थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर ( Capricorn )

परिवार के छोटे सदस्यों की स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। घर-बाहर सभी तरफ सफलता प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ (Aquarius)

किसी तीर्थस्थान का दर्शन-भ्रमण हो सकता है। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी विद्वान व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। जल्दबाजी न करें।

मीन (Pisces)

प्रयास असफल रहेंगे। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका है। जल्दबाजी न करें। किसी अपने ही व्यक्ति का व्यवहार विरुद्ध होगा। मानसिक कष्ट होगा। लेन-देन में धोखा हो सकता है। दूसरों पर अंधविश्वास बिलकुल न करें।