13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ में भीषण हादसा…परिवार पर कहर बन कर टूटा डंपर, गर्भवती का पेट फटा… चार की मौत

शुक्रवार देर रात लखनऊ में बड़ा हादसा हुआ। मौरंग लदा डंपर अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे एक झोपड़ी में घुस गया। झोपड़ी में सो रहे दंपती और उनके दो बच्चों को रौंद दिया। चारों की मौके पर मौत हो गई। महिला आठ माह की गर्भवती थी। दंपती की एक सात साल की बेटी बाल-बाल बची।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

anoop shukla

Jul 20, 2024

लखनऊ में शुक्रवार देर रात बीबीडी यूनिवर्सिटी के ठीक सामने तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर एक परिवार पर पलट गया। हादसे में 4 की मौत हो गई। हादसा इतना वीभत्स था की गर्भवती महिला का पेट फट गया। पति और 2 बच्चों की भी जान चली गई है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया। ट्रक के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला।​​बीबीडी थाने के इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि देर रात बेकाबू डंपर सड़क किनारे बनी झोपड़ी पर पलट गया। झोपड़ी में सो रहे उमेश (35), नीलम देवी (32) और उनके 2 बच्चे गोलू (4) और सनी (13) की मौत हो गई। यह लोग बाराबंकी के जैतपुर के रहने वाले थे।

मौरंग के नीचे दब कर खत्म हो गया परिवार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देर रात तेज आवाज सुनकर लोग दौड़े बाहर आए तो देखे झोपड़ी पर मौरंग लदा डंपर पलटा था। सभी उसके नीचे दबे थे। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह मौरंग और डंपर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। मृतक उमेश पिछले 12 महीने से यहां पर टाइल्स, मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करता था।

परिवार में सिर्फ एक बेटी ही बची

डंपर पलटने की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा इलाका गूंज गया। परिवार की चीख दब गई। जब तक लोग पहुंचे तब तक सब खत्म हो चुका था। डंपर नंबर यूपी 43 बीटी 1829 के ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिवार में सिर्फ एक बेटी वैष्णवी ही बची है। पुलिस ने बताया, डंपर का ड्राइवर भी दुर्घटना में घायल हुआ है। लोगों के आक्रोश से बचने के लिए छिप गया। पुलिस फोर्स के आने के बाद वह सामने आया। उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्राइवर पंकज गोंडा के कर्नलगंज के ओझापुरवा का रहने वाला है।