
शेर पृथ्वी
Lion News: नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान शेर पृथ्वी की हालत अचानक बिगड़ गई है। चिडिय़ाघर के कीपर की सूचना पर डाक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है। चिडिय़ाघर के अधिकारियों का कहना है कि पृथ्वी अपने पिछले पैरों से उठ नहीं पा रहा है, उसने 13 जून के बाद भोजन करना भी छोड़ दिया है। उसे कीपर के साथ डाक्टर देख रहे हैं और उसे इंट्रोवेनस फ्लड के साथ दवाएं दी जा रही है। भीषण गर्मी से राहत देने के लिए उसके बाड़े में कूलर लगा दिया गया है।
साल साल पहले लखनऊ आया पृथ्वी
करीब साल साल पहले छत्तीसगढ़ के विलासपुर के जंगलों से पृथ्वी को लखनऊ लाया गया था। पृथ्वी उस समय सात -आठ साल का रहा होगा। साल 2015 में जब उसे यहां लाया गया तो उसके साथ उसकी जीवनसंगीनी वसुंधरा को भी लाया गया था। इन दोनों पृथ्वी और वसुंधरा ने चार शावकों का जन्म दिया।
हांलाकि अब पृथ्वी की उम्र काफी हो चुकी है लेकिन चिडिय़ाघर में रहने वाले पशु-पक्षियों की उम्र सामान्य से अधिक हो जाती है। कारण कि उनको भोजन और चिकित्सा की सुविधा मिलती है और जंगल के उत्तरजीविता के युद्ध से वह बचे रहते हैं। लेकिन पृथ्वी का असमय बीमार पडऩा सबको चिंतित कर दिया है, उसे स्वस्थ करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
Published on:
16 Jun 2023 01:04 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
