
Symbolic Photo of Banking Fraud and PAN AADHAR scam
आपके नाम पर कितने लोन अकाउंट हैं, इसे क्रेटिड स्कोर पर चेक कर सकते हैं। क्रेडिट स्कोर चेक करने के लिए क्रेडिट ब्यूरो की सर्विस लेने की जरूरत पड़ती है। आप ट्रांसयूनियन सिबिल, इक्विफैक्स एक्सपीरियन या CRIF हाई मार्क जैसे ब्यूरो की सर्विस ले सकते हैं। SBI कार्ड, पेटीएम और बैंक बाजार जैसी साइट भी ब्यूरो से साझेदारी कर रिपोर्ट चेक करने की सुविधा देते हैं। डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पैन नंबर जैसी कुछ जानकारियां देकर आपका अकाउंट बना सकते हैं और अपना क्रेडिट स्कोर चेक कर सकते हैं। लॉगिन करके एक्सेस कर सकते हैं कि आपके नाम पर कितने लोन अकाउंट चल रहे हैं। अगर कोई लोन चल रहा है, जिसकी जानकारी आपको नहीं है, तो इसकी शिकायत इनकम टैक्स की वेबसाइट पर कर सकते है।
Infrom to Indian Government
केंद्रीय गृह मंत्रालय ( Home Ministry) ने ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यह नंबर है -155260। फ्रॉड हाेने पर इस नंबर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाएं। शिकायत मिलते ही गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाला इंडियन साइबर-क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर ( I4C) एक्टिव हो जाता है। यहां से RBI से कंनेक्टेड सभी बैंक और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इसकी सूचना पहुंच जाएगी। यह सुविधा फिलहाल छत्तीसगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अवेलेबल है।
ऐसे किसी भी प्रकार के फ़्राड से बचने या उसकी शिकायत के लिए नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचना दें। जिससे आपको किसी भी प्रकार से कोई ठगी का शिकार न बना पाए। जिससे आपका अकाउंट और पैसा दोनों सेफ रहें।
Published on:
31 Mar 2022 10:23 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
