
IAS iftikharuddin case: हिन्दुओं के कलावा बांधने और मुस्लिमों के दाढ़ी न रखने पर भड़क जाते थे IAS इफ्तिख़ारुद्दीन
लखनऊ.IAS Iftikharuddin: यूपी के सीनियर IAS अधिकारी और कानपुर के पूर्व कमिश्नर (Commissioner) इफ्तिखारुद्दीन (Iftikharuddin) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आलम ये है कि मामले की जाँच कर रही एसआईटी (SIT) के पास 60 से ज्यादा वीडियो (Video) का जखीरा मिल गया है और अभी भी मिल रहा है। इन सभी वीडियो में या तो वो खुद तकरीर कर रहे हैं या फिर सुन रहे हैं। बताया जा रहा कि इनमें से ज्यादातर वीडियो उस वक्त का है जब वो कानपुर के मंडलायुक्त थे। इतना ही नहीं ये सभी वीडियो उनके सरकारी आवास पर बनाये गये हैं।
इन वीडियो से साफ पता चल रहा है कि इफ्तिख़ारुद्दीन धर्मांतरण (Conversion) के लिए भी लोगों को प्रभावित कर रहे थे। इस वीडियो की जाँच कर रही एसआईटी के प्रमुख जीएल मीणा के मुताबिक इन सभी वीडियो की बारीकी से जाँच करने के लिए 12 टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि करीब एक हफ्ते में ये जाँच पूरी हो जाएगी।
पूर्व कर्मचारियों ने लगाये सनसनीखेज आरोप
वहीं आईएएस इफ्तिखारुद्दीन पर पूर्व कर्मचारियों ने कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। एसआईटी द्वारा पूछताछ में पूर्व में उनके आवास पर तैनात कर्मियों ने खुलासा किया है कि हिन्दू कर्मचारियों के हाथ में कलावा बंधे होने पर, मुस्लिम कर्मचारियों के दाढ़ी न रखने और नमाज़ न करने पर गुस्सा जाते थे।
Published on:
4 Oct 2021, 8:25 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.