
पांच अक्टूबर को पीएम लखनऊ में करेंगे कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
लखनऊ.5 अक्टूबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्टूबर को राजधानी लखनऊ आ रहे हैं। इस दिन वह नगर विकास विभाग के अरबन कॉन्क्लेव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होगे। पीएम के साथ ही सीएम योगी और गवर्नर आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहेंगी। पीएम के स्वागत के लिए शहर को अच्छे से सजाया जा रहा है। इस दौरान पीएम आवास के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री मोदी खुद उनके घरों की चाबी देंगे।
पहले 26 सितंबर का था प्रोग्राम
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अरबन कॉन्क्लेव कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। यह कॉन्क्लेव 5 से 7 अक्टूबर तक चलेगा। पीएम मोदी इसके पहले 26 सितंबर को ही लखनऊ आ रहे थे। लेकिन यूएस दौरे की वजह से उन्हें लखनऊ दौरा स्थगित करना पड़ा।
अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
5 अक्टूबर को होने वाले पीएम के इस दौरे के मद्देनजर नगर निगम के 12 हजार कर्मचारी और अधिकारी 1 अक्टूबर तक छुट्टी नहीं ले सकेंगे। अपर नगरायुक्त अभय पाण्डेय ने निर्देश जारी करते हुए उनकी छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं।
प्रदर्शनी में दिखेगा शहर का विकास
पीएम मोदी करीब 4 घंटे तक शहर में रहेगें। इन 4 घंटों में वे कई प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। पीएम आवास लाभार्थियों को चाबी देंगे और उनसे बातचीत करेंगे। जो लोग प्रधानमंत्री आवास के पात्र हैं, उन्हें भी लखनऊ बुलाया जा रहा है। इस दौरान एक प्रदर्शनी भी लगेगी, जिसके माध्यम से शहरों में हो रहे विकास को दिखाया जाएगा।
Published on:
30 Sep 2021, 10:21 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.