
Central Election Commission
लखनऊ. वरिष्ठ आईएएस अफसर लक्कु वेंकटेश्वरलू प्रदेश के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं। 1991 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के नाम पर केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने अपनी मुहर लगा दी। मालूम हो कि पिछले छह महीने से यह पद खाली पड़ा था। शुक्रवार को वरिष्ठ आईएएस अफसर लक्कु वेंकटेश्वरलू के नाम को फाइनल कर दिया गया। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराने के बाद मार्च में मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली चले गए थे। तब से प्रदेश में यह पद खाली चल रहा था।
प्रदेश सरकार ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के लिए तीन वरिष्ठ अफसरों के नामों का पैनल भेजा था, लेकिन पहले वाले पैनल को केंद्रीय चुनाव आयोग ने रिजेक्ट कर दिया था। इसके बाद आयोग ने प्रदेश सरकार से नया पैनल भेजने के लिए कहा था। इसमें सरकार ने 1986 बैच के आईएएस अधिकारी कुमार कमलेश, 1989 बैच की आईएएस डिंपल वर्मा और 1991 बैच के आईएएस अफसर एल वेंकटेश्वरलू के नाम का नया पैनल भेजा था। इन तीन नामों पर विचार करने के बाद केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने एल. वेंकटेश्वरलू के नाम पर अपनी मुहर लगा दी। मालूम हो कि प्रदेश के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी लक्कु वेंकटेश्वरलू प्रदेश के कई जिलों को जिलाधिकारी व मंडलायुक्त रह चुके हैं।
छह माह से खाली पड़ा था मुख्य निर्वाचन अधिकारी का पद
मालूम हो कि आईएएस अफसर लक्कु वेंकटेश्वरलू से पहले प्रदेश के निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश थे। टी. वेंकटेश ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 को संपन्न कराया। इसके बाद इन्हें केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया था। तब से प्रदेश में मुख्य निर्वाचन अधिकारी का पद खाली था। टी. वेंकटेश 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मालूम हो कि प्रदेश में जल्द ही नगर निगम चुनाव होने हैं। इसकी तैयारियों में राजनीतिक दल के नेता भी जुट गए हैं। ऐसे में प्रदेश में मुख्य निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति जल्द होना माना जा रहा था।
Published on:
22 Sept 2017 09:24 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
