
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला मैडम गाड़ी के आगे तेजी से दौड़ लगा रही हैं। आप सोच रहे होंगे कि महिला मैडम हैं कौन? यह महिला मैडम और कोई नहीं बल्कि बस्ती जिले की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन हैं।
अब आप कहेंगे कि डीएम को क्या नौबत आ पड़ी कि वह तेजी दौड़ने लगी।...
दरअसल बुधवार को बस्ती जिले में सांसद खेल महाकुम्भ का उद्घाटन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से बटन दबाकर सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। सीएम योगी भी इस खेल महाकुम्भ में मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद खेल महाकुंभ का विजिट करने पहुंचे । उस समय जब सीएम प्रोटोकॉल में डीएम बस्ती ने दौड़ लगाई तो वहां मौजूद लोग देखते रह गए।
पहली बार जब सीएम योगी आदित्यनाथ खेल का उद्घाटन करके सर्किट हाउस के लिए निकल रहे थे, तब डीएम बस्ती प्रियंका निरंजन दौड़ती हुई सीएम से आगे निकलकर गाड़ी तक पहुंचीं। दूसरी बार जब सीएम योगी प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके सर्किट हाउस से हेलीपैड के लिए निकले, तब भी डीएम बस्ती प्रियंका निरंजन तेजी से दौड़ लगाकर सीएम योगी से आगे निकल गईं और गाडी में बैठ गईं।
डीएम को बता रहे हैं पीटी ऊषा का रूप
जिलाधिकारी के दौड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग कह रहे हैं कि एक महिला जिलाधिकारी का सीएम प्रोटोकॉल में इस तरह दौड़ना, डीएम की अवेयरनेस और रिस्पॉन्सबिलिटी को दिखाता है।तो वहीं कुछ लोग डीएम की इस दौड़ को पीटी ऊषा बता करके खूब तारीफ कर रहे हैं।
खेल महाकुंभ में 22 तरह के होंगे खेल
सांसद खेल महाकुंभ में 22 प्रकार के खेल और आठ प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम हैं। इसमें क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, 100, 200, 400, 800, 1500, 3000 मीटर की दौड़, चक्का फेंक, गोला फेंक, लॉन्ग जंप, हाई जंप, टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम बोर्ड, सहित 22 प्रकार के खेल होंगे। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में निबंध, गायन, काव्यपाठ, पोस्टर सहित आठ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस खेल महाकुंभ में करीब 2,90,000 छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों और 50,000 खिलाड़ी खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। जो आठ दिनों तक चलेगा। खेल महाकुंभ जिला स्तर पर 18 से 28 जनवरी तक चलेगा।
Updated on:
19 Jan 2023 07:33 pm
Published on:
19 Jan 2023 07:31 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
