
आपके घर के मे कोई बुजुर्ग हैं तो साल के पहले दिन उनके पैर छुकर उनका अीशर्वादअवश्य लें। यदि आपके घर में कोई बुजुर्ग नहीं है तो आप घर के अन्य किसी बड़े के पैर भी छू सकते हैं।
फिर स्नान करके साफ कपड़ा पहनकर मंदिर जाएं। अपने ईष्ट देवता की पूजा करें। आपको अपने ईष्ट देवता के बारे में नहीं पता है तो आप अपने पसंद के देवी देवता की अर्चना कर सकते हैं। नए साल पर आप लाल रंग के वस्त्रों का प्रयोग करते हैं यह आपके लिए शुभ होगा।
उसके बाद घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए मेन गेट पर ॐ या स्वास्तिक का चिन्ह अवश्य बनाएं। इससे घर में सब कुछ ठीक रहता है और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
आप घर में तुलसी या मनीप्लांट का पौधा जरूर लगाएं। यह पौधे घर में लगाने से घर में सुख और समृद्धि का वास होता है। किसी गरीब व्यक्ति की मदद अवश्य करें निर्धन लोगों के बीच में खाने पीने की चीजें उसको दें। अपने से छोटों को उपहार स्वरूप कुछ अवश्य दें। ऐसा करने से आपके घर में खुशियों का आगमन होगा।
पंडितों का मानना है कि साल के पहले दिन से ही पशु और पक्षियों की सेवा अवश्य करें। ऐसा करने से आपकी सभी प्रकार की परेशनियां दूर हो जाएंगी। नए साल की मध्य रात्रि पर घर के दरवाजे खुले रखने चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में खुशियां आती हैं। दाल का सूप पीना या अंगूर खाना अतिशुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में गुडलक आता है।
Updated on:
31 Dec 2022 06:23 pm
Published on:
31 Dec 2022 06:22 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
