
बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड, मौसम विभाग की चेतावनी, यूपी के ये जिले रहें सतर्क
लखनऊ. नवंबर महीने के अंत तक आते-आते मौसम अपने शबाब पर है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी ने जहां सभी रास्ते बंद कर दिए तो वहीं मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में हल्कि से मध्यम बारिश हुई। पश्चिम विक्षोभ की वजह से उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हुई बारिश ने ठंडक बढ़ा दी। राजधानी लखनऊ में गुरुवार रात आंधी ने दस्तक दी। ठंड बढ़ी तो ठिठुरन महसूस हुई। इसके बाद शुक्रवार सुबह ठंडी तो दिन में हल्कि धूप खिली रही। आगरा में हुई बारिश के बाद ठंड बढ़ गई। हरदोई में भी बर्फबारी का असर मौसम में देखने को मिला। जिले में सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि दिसंबर के शुरुआती महीने में न्यूनतम पारा 10 डिग्री के आसपास रहेगा। दिन में धुंध छाए रहने की संभावना है। ठंड बढने के शुरुआती दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों में बारिश की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में सुबह के दौरान हल्का कोहरा पड़ने की संभावना है। शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूरे प्रदेश में सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना है।
कोहरे ने बढ़ाई समस्या
उत्तर प्रदेश के हरदोई में सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई। कोहरा छटने के बाद भी आसमान में बादल छाए रहे। शुक्रवार शाम छह किमी प्रति रफ्तार की दर पछुआ हवा चलने लगी। इससे सर्दी बढ़ गई। जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह कोहरे के कारण लोगों को वाहन चलाते समय लाइट जलानी पड़ी। वहीं शाम को सर्द हवाओं से सर्दी बढ़ने से लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए।
बारिश के साथ गिरे ओले
पीतलनगरी मुरादाबाद में काले घने बादल और सुबह से चल रही तेज हवाओं के बाद मंडल में बारिश और ओलावृष्टि हुई। यहां भी हरदोई जैसे हालात रहे। अंधेरा छाने से सड़क पर लाइट जलाकर लोग वाहन चलाने को मजबूर हुए। इसके अलावा शामली और बागपत में आकाशीय बिजली गिरने से मकान बर्बाद हो गए। कई घरों में पंखे और टीवी जल गए।
ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
ओलावृष्टि से कई जगहों फसलों को नुकसान हुआ। हापुड़ जिले में मूलसाधार बारिश के साथ हुई जबरदस्त ओलावृष्टि ने किसानों की कई फसलों को बर्बाद किया। ललितपुर में भी किसानों को ओलावृष्टि से नुकसान हुआ। सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं, सरसों और जई के किसानों को हुआ। शासन ने प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को किसानों को हुए नुकसान के आंकलन की भरपाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को खराब फसलों का आंकलन करने और राहत सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
Updated on:
29 Nov 2019 04:20 pm
Published on:
29 Nov 2019 03:14 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
