5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाशिवरात्रि पर मौसम में बड़ा परिवर्तन, यूपी में तापमान में आएगी आंशिक गिरावट, हल्की ठंडक का होगा एहसास

महाशिवरात्रि के पर्व पर बारिश का होना बहुत ही शुभ, होली तक खत्म हो जाएगी ठंड

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Neeraj Patel

Feb 20, 2020

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बड़ा परिवर्तन, यूपी में तापमान में आएगी आंशिक गिरावट, हल्की ठंडक का होगा एहसास

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में दिनोंदिन मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार देर शाम यूपी के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इससे प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान में आंशिक गिरावट आ सकती है और हल्की ठंडक का भी एहसास हो सकता है। फिलहाल सुबह और रात के समय हल्की सर्दी अभी भी जारी है। जिससे लोगों को सुबह की ठंड से अभी भी बचने की जरूरत है। शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पर्व भी है। ज्योतिषियों का कहना है कि महाशिवरात्रि के पर्व पर बारिश का होना बहुत ही शुभ हैं।

प्रदेश के कुछ हिस्सों में गुरूवार को दिन भर बादलों और सूरज के बीच आंखमिचौली का खेल चलता रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार जम्मू-कश्मीर की तरफ एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके परिणामस्वरूप गुरूवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। रात के समय बूंदाबांदी भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट, अगले दो-तीन दिन बारिश की संभावना, तापमान में गिरावट होने का पूर्वानुमान

शुक्रवार को हल्की बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि तापमान में आंशिक गिरावट हो सकती है और फिलहाल महसूस हो रही गर्माहट से थोड़ी राहत भी मिल सकती है, लेकिन ठिठुरन भरी ठंड अब दोबारा लौटकर नहीं आएगी। होली तक गर्मी अपना दायरा काफी हद तक फैला लेगी। जिससे लोगों को ठंड लगना बंद हो जाएगी।