
IMD alert Snowy Escapes
IMD alert For Rain In Uttar Pradesh: भारत मौसम विज्ञान विभाग और मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के अनुसार 19 फरवरी से मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आएगा। जब पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। लखनऊ मंडल के जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कृषि मौसम वैज्ञानिक ने आकाशीय बिजली को लेकर के भी अलर्ट किया है। (Weather Prediction) मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल की आवाजाही बनी रहेगी। बाराबंकी में रात में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दृश्यता में भी कमी आएगी।
( IMD weather) भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार लखनऊ में आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बीच-बीच में बादल भी आने की संभावना है। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। (Cold weather Update) 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूरब और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की संभावना नहीं है।
बाराबंकी का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बीच-बीच में धुएं और धुंध का असर भी दिखाई पड़ेगा। बादल भी आने की संभावना है। (weather tomorrow) आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही हैं। रात को आसमान में बादल छाए रहेंगे। धुंध और धुएं के कारण दृश्यता में कमी आएगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
Published on:
18 Feb 2024 07:17 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
