
बर्फीली हवाओं ने ढाया कहर, दो डिग्री तक पहुंचा पारा, पिंक अलर्ट जारी, कड़ाके की ठंड से हफ्तेभर नहीं राहत
लखनऊ. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड को बढ़ा दिया है। बर्फीली ठंड और शीतलहर ने समूचे यूपी पर ठिठुरन का कहर बरपाया है। प्रदेश में गलन भरी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आलम ये है कि कई जगहों पर पारा दो से सात डिग्री तक पहुंच गया है। इससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सुबह और दिन में भी अलाव जलाकर लोग ठंडी हवाओं से खुद का बचाव कर रहे हैं। उधर, मौसम विभाग ने पिंक अलर्ट जारी करते हुए अनुमान जताया है कि 21 दिसंबर तक ठंड के कम होने के आसार नहीं हैं। शीतलहर का प्रकोप इसी तरह जारी रहेगा। ठिठुरन से राहत के आसार नहीं हैं।
पछुआ हवाएं बढ़ा रही गलन
प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में भी भारी शीत लहरी चलने की चेतावनी की बात कही गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने शनिवार को बताया पहाड़ों पर हुई भीषण बर्फबारी के चलते वहां से आ रही उतर पछुआ हवाएं गलन बढ़ा रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके चलते अगले 36 से 48 घंटे में गलन भरी पछुआ हवाओं में कमी आ सकती है जिससे लोगों को गलन भरी ठंड से मामूली राहत मिलने के आसार हैं। प्रदेश में कुछ एक जगह न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज हो सकता है।
प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान
शनिवार को प्रदेश में चुर्क और फिरसतगंज सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का तापमान लुढ़ककर 2.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शनिवार को यह प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। इससे पहले बरेली इस सीजन का सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया था। शुक्रवार को यहां का तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Published on:
20 Dec 2020 10:03 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
