7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदला मौसम का मिजाज, अगले तीन-चार दिनों तक बारिश के साथ गिरेंगे ओले, जानें अपना शहर का हाल

- मौसम ने ली करवट, गुरुवार को शुरू बुई बारिश शुक्रवार भी रही जारी - मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन-चार दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम - छाई रहेंगी बारिश, बदली और बौछारें, गिरेंगे ओले भी

less than 1 minute read
Google source verification
बदला मौसम का मिजाज, अगले तीन-चार दिनों तक भारी बारिश के आसार, जानें अपना शहर का हाल

बदला मौसम का मिजाज, अगले तीन-चार दिनों तक भारी बारिश के आसार, जानें अपना शहर का हाल

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मौसम (UP Weather Forecast) ने एक बार फिर करवट बदली है। गुरुवार शाम ठंडी हवाओं के बाद देर रात शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह भी जारी रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन-चार दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। लखनऊ समेत आसपास के शहरों में बारिश, बदली और बौछारें छाई रहेंगी। तापमान में हल्कि गिरावट के साथ ठंड महसूस होगी। इसके बाद गर्मी बढ़ जाएगी।

मौसम में बदलाव

गुरुवार दोपहर धूप ने लोगों को गर्मी का एहसास कराया तो देर शाम चलने वाली सर्द हवाओं ने ठंडी का एहसास कराया। रात करीब 10 बजे शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह भी जारी रही। गुरुवार का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा तो अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विभाग निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है जिसके चलते मौसम में बदलाव की स्थिति बनी है। यह बदलाव अगले तीन-चार दिनों तक जारी रहेगा।

जिस तरह मौसम में बदलाव हुआ है उससे तय है कि एक पखवारे भर बाद ही गुलाबी मौसम का दौर खत्म होगा। फरवरी के अंत तक कुछ गर्मी बढ़ेगी। वहीं मार्च के दूसरे पखवारे में गर्मी पूरी तरह से अपना असर दिखाना शुरू कर देगी।

यहां बारिश के आसार

मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को पंजाब, हरियाण और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होगी। पंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिलों में ओले गिरने की भी आशंका है। दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में भी बारिश के आसार हैं।

ये भी पढ़ें:होली के लिए निकलीं स्पेशल बस और ट्रेनें, इनमें मिलेगी कंफर्म टिकट