लखनऊ

IMD Weather Update: यूपी में ठंड की दस्तक, दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में दिखा कोहरा, जानें मौसम का हाल

IMD Weather Update: पिछले कुछ दिनों में लखनऊ, दिल्ली एनसीआर और देश के विभिन्न हिस्सों में तापमान कम हुआ है। दिल्ली और आसपास के स्थानों में लोगों को अपेक्षाकृत ठंडी रातों का अनुभव हो रहा है

less than 1 minute read
Oct 18, 2023
यूपी में बारिश होने से वजह ठंडी महसूस होने लगी है।

IMD Weather Update: देश के विभिन्न हिस्सों में सोमवार और मंगलवार को बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे तापमान में काफी गिरावट आई। हल्की बारिश का दौर जारी रहने से दिल्ली में लोगों को रात में ठंड का एहसास होने लगा है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी।

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में इस साल अक्टूबर में 26.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से सात डिग्री कम है। यह अक्टूबर महीने में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान भी था। राष्ट्रीय राजधानी में रात भर हुई बारिश के कारण सुबह तापमान गिरकर 17.2 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहेगा। इसके अलावा, लखनऊ में सुबह के वक्त कोहरा रहने के आसार हैं और दिन में आसमान साफ रहेगा। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रह सकता है। इसी के साथ, गाजियाबाद में कोहासे का पूर्वानुमान है।

दिल्ली एनसीआर का मौसम
मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश, बिहार, गोवा और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिमी पहाड़ी इलाकों में छिटपुट बर्फबारी हो रही है।

Published on:
18 Oct 2023 09:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर